Saturday 05/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
पौड़ी में श्वसन रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट-इन्फ्लूएंजा से निपटने को अस्पतालों में बढ़ाई तैयारियांतारों की दुनिया से रूबरू हुए नन्हे वैज्ञानिक-गढ़वाल विश्वविद्यालय में एस्ट्रोक्राफ्ट जूनियर कार्यशाला में खगोल विज्ञान की बारीकियां सीखींश्रीनगर में गूंजेगा कान्हा का जयघोष-नन्हे कलाकारों की मनमोहक झांकियों से सजेगी कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रापुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज-2027 के चुनाव से पहले आंदोलन उग्र करने की चेतावनीमहापौर विकास शर्मा ने किया कैंप कार्यालय का शुभारंभनगर निगम गेट पर पुष्पवर्षा से हुआ शोभायात्रा का भव्य स्वागतनशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका अहम–डॉ.धन सिंह रावतआईटीईपी विद्यार्थियों को मिला कानून का ज्ञान-विधिक अधिकारों से न्याय तक की राह बताईछात्राओं के बीच पहुंचीं जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया-तिरपालीसैंण के कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजापलेठी के शिवालय तक पहुंचेगी सड़क 96.23 लाख की लागत से 2.550 किमी मोटर मार्ग का विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास
राज्य

राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में बाल अधिकारों पर आयोजित किया जन-जागरुकता अभियान


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला बाल संरक्षण इकाई,जिला बाल कल्याण समिति,विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संयुक्त तत्वावधान में जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज,क्यार्क में एक दिवसीय वृहद जन-जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित प्रावधानों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों,बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के प्रावधानों के बारे में जागरुक किया गया। बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी,हिंसा,शोषण अथवा संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के उपयोग एवं इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गयी। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को कानूनी रूप से दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया एवं नियमों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षित रहने,किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में सावधानी बरतने तथा किसी भी समस्या को अभिभावकों,शिक्षकों अथवा संबंधित हेल्पलाइन के माध्यम से साझा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय पंवार,बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता भट्ट,संरक्षण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी,जिला समन्वयक अभिषेक नेगी एवं परामर्शदाता कविता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also
Close