Thursday 22/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्माप्राथमिक विद्यालय चौरखाल के पवन बने राष्ट्रीय क्विज चैंपियन25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसपाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारीसीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेशरघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचनश्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच परवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर

देहरादून ,भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर राजपुर विधानसभा के दोनों मंडल करणपुर मंडल अंबेडकर मंडल की सक्रिय सदस्यता डाटा एंट्री बैठक आयोजित की गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को सर्वप्रथम सभी को ईगास पर्व की शुभकामनाएं दी एवं सक्रिय सदस्यता बनाए गए विधानसभा के सभी सदस्यों को सूचीबद्ध कर वार्ड एवं बूथों के अनुसार सुव्यवस्थित करने के लिए चर्चा की गई अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि हमारी यह कार्यशैली आने वाले चुनाव में बनाए गए सदस्य को संपर्क करने एवं संगठन के दिशा निर्देश को सभी सदस्यों तक आसानी से पहुंचने के लिए सहायक होगी और हमारी कार्य नीति को व्यवस्थित बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग में लोगों के प्रति संगठन की भावना और भाजपा का कार्य लोगों तक किस प्रकार पहुंचे उसके लिए हम लोगों को समय के अनुसार विधानसभा की सदस्यता सूची पूर्ण रूप से तैयार करनी है।
कार्यक्रम में महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी प्रभारी करनपुर मण्डल प्रदीप कुमार मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, उमा नरेश तिवारी मीडिया प्रभारी, प्रदीप कुमार अक्षत जैन सह मीडिया प्रभारी भाजपा ,पंकज शर्मा सौरभ शर्मा वैभव अग्रवाल अवधेश तिवारी साक्षी शंकर सुमन साहनी तारा देवी अरुणा लोचन अजय पाल मनोज पटेल पवन वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहेl