Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान डॉ.रावत अपने क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेंगे साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा डॉ.रावत राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। भ्रमण के दौरान वह विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर आम लोगों की समस्याओं से भी अवगत होंगे। देहरादून से श्रीनगर रवाना होने से पहले कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि वह आगामी 8 मई तक अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर विकास कार्यों को परखेंगे,साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। डॉ.रावत ने बताया कि भ्रमण के पहले दिन बुधवार को वह ए.एन.एम.टी.सी केन्द्र खिर्सू में आयोजित टीबी उन्मूलन जागरूकता रैली में प्रतिभाग करेंगे और लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के लिये रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके उपरांत राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैसवड़ा में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डॉ.रावत डोबरी व टीला में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जिसमें डोबरी मोटरमार्ग,प्राथमिक विद्यालय टीला मे बाल-वाटिका,शौचालय तथा विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास करेंगे,साथ ही इंटर कॉलेज टीला के सौन्दर्यीकरण,राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन व टीला गांव हेतु मोटरमार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह स्योली मल्ली में विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष,बाल वाटिका एवं सड़क मार्ग सुधारीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे,तबकि कनोकाट में प्राथमिक विद्यालय के नव स्वीकृत भवन का शिलान्यास तथा कनाकोट पेयजल योजना,बहुउद्देशीय पंचायत भवन तथा खण्ड गांव-धौलाण-सोलोसैंण सड़क मार्ग के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन गुरूवार को डॉ.रावत पैठाणी में इंटर कॉलेज के मरम्मत कार्यों,इंटर कॉलेज स्योली-मल्ली में चारदीवारी,वन विभाग पैठाणी की एकीकृत वन चौकी का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह कुआंखर्क,घण्डियाली,बरतोली,भरीक,इज्जर के ग्रामीणों की उपस्थिति में वन,राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे,जिसमें वन भूमि आच्छादित मोटर मार्ग के प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। इसके उपरांत डॉ.रावत राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जहां वह महाविद्यालय के छात्रावास का शिलान्यास व भूमि पूजन करेंगे। इसके उपंरात वह महाविद्यालय में माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा के तत्वाधान में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।