Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

मसूरी के वार्ड 6 में बंद पडे नाले खालो को खुलवाने ओर सड़क किनारे खडी खराब वाहन और मलबे को हटाये जाने को लेकर सभासद रूचिता गुप्ता से ईओ को दिया ज्ञापन



मसूरी में नाले खालो को खोलने को लेकर सभासद रूचिता गुप्ता द्वारा मसूरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को सुधारने की मांग की गई है, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से बचा जा सके। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है मसूरी नगर पालिका परिशद के वार्ड नंबर 6 में बंद पड़े नालो और खालो की साफ सफाई, सड़क किनारे पड़े मालवे और नगर पालिका रोड किनारे खडे पूराने वाहन ओर रोड रोलर को हटाने की मांग की गई है। सभासद रुचिता गुप्ता ने कहा कि हाल में हुई बारिश से उनके वार्ड में बंद पडे नाले ओर खालों के कारण बारिष का पानी लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में धूस गया था जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से अभिलंब सभी नालो और खालो को खुलवाये जाने की मांग की वही सड़क किनारे पड़े मलबे और निर्माण समाग्री को हटाने की मांग की गई है उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद की सड़क का पुनर्निर्माण किया जाना है परंतु नगर पालिका परिषद सडक पर पालिका की पुरानी गाड़ियां और एक खराब रोड रोलर खड़ा हुआ है जिसे मार्ग भी बाधित हो रहा है और अव्यवस्था का कारण बना हुआ है। उन्होंने अधिषासी अधिकारी से तत्काल प्रभाव से सड़क किनारे खडी खराब गाड़ियां और रोड रोलर को हटाने की मांग की गई है अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने बताया कि मसूरी के नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी नाले खाले की साफ सफाई के लिए 40 कर्मचारियों की टीम बना दी गई है जो अलग-अलग क्षेत्र में जाकर नाले खाले को साफ करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के सड़क किनारे खड़ी नगरपालिका की खराब गाड़ियां और सामान की जल्द नीलामी कराई जानी है जिसके लिये प्रक्रिया शुरू कर दी गई है वहीं रोड रोलर काफी पुराना है जिससके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए उसे अन्य जगह पर संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे पड़े मालवे और निर्माण सामग्री को हटाए जाने को लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता गौरव गुप्ता भी मौजूद थे।