Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

महापौर ने मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मेडिकल कालेज के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने डेंगू के उपचार के लिए पुख्ता इंतजाम करने तथा मेडिकल कालेज में बर्न यूनिट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।

शहर में डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए किये जा रहे इंतजामों के साथ ही भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए महापौर विकास शर्मा ने गुरूवार को मेडिकल कालेज पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. केदार शाही एवं सीएमएस डा. अजय सिन्हा से डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए किये पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर साल तराई में डेंगू से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होते हैं। लिहाजा इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दवाईयां एवं अन्य जरूरी सुविधायें जुटा लें ताकि लोगों को उपचार के लिए ना भटकना पड़े। महापौर ने भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पुख्ता करने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पता चला कि मेडिकल कालेज में बर्न यूनिट नहीं हैं। जिस पर उन्होंने बर्न यूनिट की व्यवस्था जल्द से जल्द करने को कहा।

महापौर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए नगर निगम स्तर से जो भी सहयोग संभव होगा उसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर शासन से भी सहयोग के लिए वार्ता की जायेगी। इस दौरान मेडिकल कालेज प्राचार्य ने महापौर से मेडिकल कालेज के पास स्थित नाले की सफाई कराने सहित कुछ अन्य समस्याएं भी रखी, जिनका उन्होंने शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल,रितेश मनोचा,पारस चुघ, लक्की चौधरी, मोहित बतरा, राजेश कामरा आदि भी मौजूद थे।