Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात

चिकित्सा शिक्षा विभाग में 54 फैकल्टी को मिली प्रथम तैनाती

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 54 स्थाई फैकल्टी को प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिनमें विभिन्न संकायों के 18 प्रोफेसर व 36 एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। नव चयनित फैकल्टी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर,हरिद्वार,श्रीनगर,दून,अल्मोड़ा और हल्द्वानी में नियुक्ति मिली है। इनकी तैनाती से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यों में जहां गुणात्मक सुधार होगा वहीं शोधात्मक कार्यों में भी तेजी आयेगी। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में लगातार संकाय सदस्यों की तैनाती की जा रहा है,ताकि मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण व प्रशिक्षण कार्यों में गुणात्मक वृद्धि कर इन्हें सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाया जा सके। जिसका लाभ मेडिकल छात्र-छात्राओं सहित मरीजों को मिल सके। इसी क्रम में राज्य सरकार ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 54 स्थाई फैकल्टी को प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें विभिन्न संकायों के 18 प्रोफेसर व 36 एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। इन नव चयनित फैकल्टी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर,हरिद्वार,श्रीनगर,दून,अल्मोड़ा और हल्द्वानी में नियुक्ति मिली है। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में विभिन्न संकायों में 7 प्रोफेसर को नियुक्ति दी गई है। इसी प्रकार दून मेडिकल कॉलेज में 4,हरिद्वार में 3,हल्द्वानी में 2 तथा रूद्रपुर एवं अल्मोड़ा में 1-1 प्रोफेसर को प्रथम तैनाती दी गई है। इसी प्रकार विभिन्न संकायों में एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दी गई है। जिसमें 13 एसोसिएट प्रोफसर को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज,9 एसोसिएट प्रोफेसर को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज,7 एसोसिएट प्रोफेसर को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर तथा हरिद्वार में 1-1 एसोसिएट प्रोफेसर को नियुक्ति दी गई है। सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पड़े प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती के लिये राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेजा गया था,जिसके क्रम में चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर एनॉटमी,पैथोलॉजी,पीडियाट्रिक्स,बायोकैमेस्ट्री,ब्लड बैंक,कम्युनिटी मेडिसिन,डेंटिस्ट्री,फॉरेन्सिक मेडिसिन,जनरल सर्जरी,ऑर्थोपीडिक्स,फार्माकोलॉजी,फिजियोलॉजी,रेडियोथेरेपी एनेस्थीसिया,जनरल मेडिसिन,ऑप्थैल्मोलॉजी,साईकाइट्री,ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी,ओटो-राइनो-लेरिंगोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग में प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर चयन परिणाम जारी किया गया। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 54 मेडिकल फैकल्टी को प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिनमें विभिन्न संकायों के 18 प्रोफेसर तथा 36 एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। स्थाई फैकल्टी मिलने से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण,प्रशिक्षण एवं शोधात्मक कार्यों में गुणात्मक वृद्धि होगी,जिसका लाभ छात्र-छात्राओं सहित अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भी मिलेगा।