Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होने पर लोगों ने जताया चुघ का आभार


रुद्रपुर -सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होने पर तमाम लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ का आभार जताया। भाजपा नेता चुघ ने कहा कि वह जनहित के मुद्दों को लेकर सदैव कार्य करते रहे हैं और भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को लेकर समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार है और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है ऐसे में नगर के विकास के लिए कोई भी कोताही बरती नहीं जाएगी। गौरतलब है कि एन एच 74 रुद्रपुर किच्छा के मध्य बगवाड़ा स्थित गल्ला मंडी के सामने बगवाड़ा दक्ष खेड़ा गंगापुर रोड तीन पानी होते हुए सिडकुल तक लगभग 3 किलोमीटर मार्ग अत्यधिक संकरा है ।जिसे मिनी बायपास कहा जाता है ।इस मार्ग में तीन पानी डाम से बगवाडा नहर भी है यहां अनेक शैक्षिक संस्थान और कालोनियां विकसित हैं ,लेकिन सड़क संकरी होने के कारण दुर्घटनाओं का डर बना रहता था और वहां के लोग लगातार सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर गत दिवस वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में तमाम लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को कार्य करने के आदेश दे दिए। इसको लेकर लोगों में खुशी के लहर दौड़ गई और उन्होंने भाजपा नेता चुघ का आभार जताया।