Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानून


श्रीनगर गढ़वाल। जनसामान्य को कानून की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वावधान में विकास खण्ड खिर्सू के ग्राम बछेली (निकट खण्डहा) में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएलबी सदस्य प्रियंका राय एवं पूनम हटवाल ने छात्रों को भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है,तभी एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण संभव हो सकता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता योजना,बाल संरक्षण से जुड़े कानून,महिलाओं के अधिकारों,घरेलू हिंसा से सुरक्षा,तथा लोक अदालत की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो,इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। पीएलबी सदस्यों ने छात्रों को यह भी बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विवादों का त्वरित और सरल समाधान संभव है,जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी कानूनी रूप से जागरूक बनें और समाज में अन्य लोगों को भी उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक करें। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए,ताकि समाज में कानूनी साक्षरता को बढ़ावा मिल सके और लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें। उन्होंने कहा कि जब नागरिक अपने अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक होंगे,तभी समाज में न्याय और समानता की भावना मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी विधिक विषयों से जुड़े कई सवाल पूछे,जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। इस संवादात्मक सत्र ने विद्यार्थियों को कानून और न्याय व्यवस्था के प्रति बेहतर समझ प्रदान की। यह शिविर छात्रों को न्यायिक व्यवस्था,नागरिक अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। साथ ही इसने युवाओं के भीतर सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक बनने की भावना को भी मजबूत किया।

Check Also
Close