Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल

रुड़की में फायरिंग की घटना से मचा हड़काम

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव में को उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई। इस फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग करने वाला एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। मौके से एक स्कूटी और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने चलाई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है, फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।