Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

समलौण पौध रोपकर दिया हरियाली का संदेश

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड थलीसै॓ण के पट्टी चौथान के ग्राम जन्द्रिया मल्ला में ठाकुर सिंह रावत एवं देवी की पुत्री की शादी में वर वधू सुरेन्द्र एवं शकुन्तला ने घर के आंगन में तेजपात का समलौण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण पर संवर्धन का संदेश दिया,पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दुल्हन की मां देवी ने ली,कार्यक्रम का संचालन समलौण आन्दोलन के अल्मोड़ा जनपद के जिला संयोजक श्याम सिंह रावत ने किया,उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन पर्यन्त काम आते हैं इनसे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं,इसके साथ-साथ वृक्ष हमारे लिए प्राणवायु हैं,जिनके बिना जीवन संभव नहीं है,समलौण के तहत हर संस्कारों को यादगार बनाने लिए प्रकृति के प्रति भावनात्मक लगाव के लिए बच्चों से लेकर वृद्धजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक अनोखी पहल है,जिसमें हमारी संस्कृति एवं सामाजिक जुड़ाव के साथ साथ रीति-रिवाज एवं परंपरा झलकती हैं। पर्यावरणविद्द गुसाई ने कहा यह बारात जनपद अल्मोड़ा के ग्राम सारसों मल्ला पौस्ट आफिस सराईखेत से जनपद पौड़ी के विकास खण्ड थलीसैंण के चौथाई पट्टी के ग्राम जन्दरिया में आयी,उन्होंने सभी ग्रामीणो बारातियों एवं घरातियों से कहा कि आज हमारा पर्यावरण इतना दूषित हो गया है,कि मानव इस भोतिकवादी युग में चलायमान है,और वृक्ष संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं है,जिससे अनेक प्रकार के प्रभाव उत्पन्न हो रहें हैं,इसलिए इन समस्याओं से निजात पाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण का संकल्प लेना होगा,तभी हम खुशहाली से जीवन यापन कर सकते हैं,और तभी हमारा भविष्य भी बच पाएगा। उन्होंने विस्तार से समलौण आन्दोलन की जानकारी दी,उक्त अवसर पर समस्त ग्रामीण घराती एवं बाराती भारी संख्या में उपस्थित थे।