Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

शत्रु देश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना के सम्मान में ’राष्ट्रीय चेतना मंच’ ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पूर्व नियोजित कार्यक्रम


शत्रु देश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना के सम्मान में ’राष्ट्रीय चेतना मंच’ ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार ’भारतीय सेना सम्मान तिरंगा यात्रा’ नगर के प्रमुख मार्गो से निकली व जन जागरण करने के उद्देश्य से भारतीय सेना के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।
ठुकराल ने बताया कि भारत की सेना का मनोबल बढ़ाने हेतु प्रत्येक भारतीय नागरिकों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर आगे आना चाहिए व सीमा पर तैनात व बहादुरी से, पूरी ताकत से मुकाबला करने वाले सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय कार्यक्रम करने चाहिए।
ठुकराल ने कहा कि शत्रु देश पाकिस्तान से पूर्व के युद्धों से अनुभव व सबक लेकर भारतीय थल, वायु व जल सेना पूरे प्राण प्रण से पाकिस्तान की सेना व पाक परीक्षित आतंकियों के दांत खट्टे कर रही है।
रुद्रपुर के गांधी पार्क से प्रारंभ सेना को समर्पित ’सेना सम्मान तिरंगा यात्रा’ बाटा चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, शिवाजी चौक, पंच मंदिर, गुड मंडी, विधवानी मार्केट, अंबेडकर जी की मूर्ति के सामने से होते हुए महाराजा रणजीत सिंह पार्क में पूर्ण हुई ।
यात्रा में सैकड़ो नागरिकों के हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता व भारतीय सैन्य शक्ति के पक्ष में जमकर नारेबाजी की विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सेना अपने पराक्रम व अदम्य साहस से शत्रु का पूरी बहादुरी से निर्भय होकर मुकाबला कर रही है।