Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

पत्रकार प्रेस परिषद [इंडिया] कुमायूं मंडल अध्यक्ष अशोक गुलाटी के नेतृत्व में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक!

पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, शीघ्र ही कुमाऊं मंडल सम्मेलन होगा!

खटीमा पत्रकार प्रेस परिषद [इंडिया] कुमायूं मंडल अध्यक्ष अशोक गुलाटी के नेतृत्व में संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक! उत्तराखंड राज्य में जिला ऊधमसिंहनगर के खटीमा लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आज पत्रकार प्रेस परिषद[ इंडिया ] कुमायूं प्रभारी अशोक गुलाटी के नेतृत्व में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में पत्रकारों की समस्याओं के बारे में जानकारियां प्राप्त की गई संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विचार विमर्श हुआ। उक्त बैठक में पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के कुमायूं प्रभारी अशोक गुलाटी ने खटीमा इकाई के प्रेस परिषद इंडिया के तहसील अध्यक्ष अशोक सरकार के कार्यों की काफी सराहना और प्रशंसा की है और बताया है कि बाढ़ आपदा के समय उनके नेतृत्व में पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के खटीमा के पत्रकारों ने काफी सहायता की है जगह-जगह पर जाकर अपनी जान जोखिम में डालकर बाढ़ की कवरेज की जो बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया गया है। कुमाऊनी प्रभारी पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया अशोक गुलाटी ने सितंबर महीने में 2 लाख15हजार रुपए प्रति पत्रकार को दुर्घटना बीमा दिए जाने के संबंध में अवगत कराया कि यह बीमा नये सिरे से सभी सदस्यों को सितंबर माह में समाप्त होने के बाद अपने आप ही स्वत: शुरू हो जाएगा। उक्त अवसर पर बैठक में अजय गुप्ता गुड्डू खान हेमंत कुमार दीपक यादव विजय कुमार भरत सिंह चुफाल अशोक सरकार टोनी वर्मा माया शंकर दीपक विनोद जोशी नवीन भट्ट तथा अशोक गुलाटी शामिल रहे। सितारगंज और टनकपुर से जुड़े नए साथियों का तहसील खटीमा लोक निर्माण अतिथि गृह में संपन्न बैठक में उनका स्वागत करते हुए परिचय भी कराया गया।विगत दिनों दीपक यादव पत्रकार के साथ बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल द्वारा की गई अभद्रता और कायरतापूर्वक कार्रवाई करने पर खटीमा के पत्रकारों द्वारा दिखाई गई एकजुटता की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के जिला उधम सिंह नगर की तहसील खटीमा के तहसील अध्यक्ष अशोक सरकार के नेतृत्व में पत्रकारों की एक जुटता की कुमाऊं प्रभारी पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया अशोक गुलाटी ने सराहना की।