Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गयारानीहाट-सिरोला में भाजपा को मिली मातृशक्ति की ताकत-70 से अधिक महिलाओं ने थामा कमल का दामनबुश कटर से गांवों की झाड़ियों का होगा सफाया-ग्रामीणों को मिली बड़ी राहतबूथ मजबूत तो संगठन मजबूत-भाजपा पौड़ी ने बनाई सशक्तिकरण की रणनीति,24 अगस्त से अभियान को धारप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचाल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के पदों/स्थानों में आरक्षण सूची के अनंतिम प्रकाशन के उपरांत 389 आपत्तियां प्राप्त

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के पदों/स्थानों में आरक्षण सूची के अनंतिम प्रकाशन के उपरांत प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान द्वारा पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में की गयी। जिलाधिकारी कार्यालय,मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय,जिला पंचायत कार्यालय,जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय सहित सभी 15 विकासखण्ड कार्यालयों के माध्यम से 14 व 15 जून को आपत्तियां आमंत्रित की गयी थीं। कुल प्राप्त 389 आपत्तियों की सुनवाई आज सोमवार 16 जून 2025 को विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में की गयी। आपत्तियों में प्रमुख पद के सापेक्ष 12,सदस्य जिला पंचायत के सापेक्ष 34,सदस्य क्षेत्र पंचायत के सापेक्ष 118,प्रधान पद के सापेक्ष 225 आपत्तियां शामिल हैं। प्राप्त सभी आपत्तियों पर सुनवाई के उपरांत आगामी 18 जून 2025 को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। सुनवाई की कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ की गयी ताकि सभी पक्षों को समुचित अवसर मिल सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किये। आपत्तियों की सुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,जिला पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र कुमार,पंचायत विभाग के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक भी उपस्थित रहे।