Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

सरकारी प्रबंधन में स्वास्थ्य सेवाएं फिर पटरी पर,ईएनटी विभाग की बड़ी उपलब्धि

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला अस्पताल पौड़ी में स्वास्थ्य सेवाएं अब फिर से रफ्तार पकड़ रही हैं। दिसंबर 2024 में महंत इंद्रेश अस्पताल,देहरादून के साथ हुआ अनुबंध समाप्त होने के बाद अस्पताल को पुनः पूर्णतः सरकारी प्रबंधन में संचालित किया गया। इसके बाद पहली बार जिला अस्पताल में कान की सर्जरी सफलता पूर्वक की गयी है,जो स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ईएनटी सर्जन डॉ.सोनाली जोशी ने यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की। उन्होंने बताया कि सालदा गांव निवासी संजय रावत काफी समय से कान की समस्या से परेशान थे। जांच में पता चला कि उनके कान के पर्दे (ईयर ड्रम) में छेद हो गया है। आवश्यक परीक्षणों के बाद अस्पताल में उनकी सर्जरी की गयी,जो पूरी तरह सफल रही। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य दिनचर्या में लौट चुके हैं। डॉ.जोशी ने कहा कि यह सर्जरी अस्पताल के सीमित संसाधनों के बावजूद सफल रही,जो यह दर्शाता है कि अब जिला अस्पताल में भी बेहतर ईएनटी सेवाएं उपलब्ध हैं। महंत इंद्रेश अस्पताल के साथ दिसंबर 2024 में अनुबंध समाप्त होने के बाद जिला अस्पताल को दोबारा सरकार के पूर्ण नियंत्रण में लाया गया है। इसके बाद से धीरे-धीरे सभी चिकित्सकों की तैनाती की गयी है और वर्तमान में सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है। मरीज संजय रावत ने इलाज के बाद संतोष जताते हुये कहा कि मुझे पौड़ी में ही वह उच्चस्तरीय सुविधा मिली,जिसके लिये मुख्यालय से बाहर जाना पड़ता था। डॉ.सोनाली और उनकी टीम ने जो भरोसा और सेवा दी,वह सराहनीय है।