Tuesday 16/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षणउत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुईविश्व रक्तदाता दिवस पर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित*देहरादून,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजामसूरी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत से सनसनी, होमस्टे के कमरे में मिली लाशदिल्ली से घूमने आए दंपती की छुट्टियां मातम में बदलीं, नाक से बह रहा था खून; पुलिस हर पहलू से कर रही जांचदिल्ली में स्वर्गीय जसपाल राणा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें–अपर जिलाधिकारीसूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार–डॉ.धन सिंह रावतमानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें,संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें–प्रभारी मंत्री मदन कौशिकबीआरपी-सीआरपी कार्मिकों को गुमराह कर रहे कतिपय जनप्रतिनिधि

दिल्ली से जखोली रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर लोगों ने किया जोरदार स्वागत

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। परिवहन निगम द्वारा दिल्ली से जखोली ब्लाक मुख्यालय तक रोडवेज बस सेवा का संचालन करने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यालय पहुंचने पर बस का जोरदार स्वागत किया है। बस सेवा के सम्बन्ध में पूर्व में परिवहन निगम के मण्डलीय महाप्रबंधक संचालन देहरादून ने सहायक महाप्रबंधक उत्तराखण्ड परिवहन निगम ऋषिकेश डिपो को अविलंब कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए थे। मण्डलीय महाप्रबंधक संचालन देहरादून ने सहायक महाप्रबंधक उत्तराखण्ड परिवहन निगम ऋषिकेश डिपो को प्रेषित पत्र में कहा है कि राज्य आन्दोलनकारी बीरेन्द्र भट्ट द्वारा पूर्व में जखोली तहसील में आयोजित तहसील दिवस में विकास खण्ड जखोली से दिल्ली तक रोडवेज बस सेवा का संचालन पूर्व मे होने तथा कोरोना काल के समय से उक्त बस सेवा का संचालन बन्द होने का उल्लेख करते हुये जनहित में पुनः दिल्ली घनसाली से आगे जखोली ब्लाक मुख्यालय तक बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया था। इस सम्बन्ध में राज्य आन्दोलनकारी वीरेन्द्र भटट द्वारा प्रेषित पत्र में जनहित में दिल्ली घनसाली परिवहन निगम की बस सेवा का संचालन पुनः दिल्ली घनसाली से जखोली ब्लाक मुख्यालय तक संचालन करने की मांग की थी। बुधवार को प्रातः 10 बजे रोडवेज बस जैसे ही दिल्ली से जखोली ब्लाक मुख्यालय पहुंची,तो लोगों ने बस चालक व परिचालक का माल्यार्पण कर स्वागत किया है। इस सम्बन्ध में राज्य आन्दोलनकारी बीरेन्द्र भट्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत अपर सचिव हरीश चंद्र काण्डपाल का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर ब्लाक मुख्यालय में व्यापार संघ अध्यक्ष हर्षवर्धन नैथानी,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार,पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह मेवाड़, दयाल सिंह खण्डा,धनपाल कैंतुरा,नरेन्द्र राणा,विजेंद्र सिंह भंडारी,दीनदयाल भण्डारी,धीरेन्द्र सिंह भंडारी,कुलदीप सिंह पुण्डीर सहित कई लोगों ने स्वागत किया है।