Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

स्वाति एस.भदौरिया ने संभाला पौड़ी जिलाधिकारी का पद

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने रविवार को पौड़ी जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कोषागार स्थित डबल लॉक में पहुंचकर संबंधित पंजिकाओं का अवलोकन किया और औपचारिक रूप से पदभार संभाला। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। 2012 बैच की आईएएस अधिकारी स्वाति एस.भदौरिया का प्रशासनिक अनुभव बेहद समृद्ध रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छत्तीसगढ़ कैडर से की थी और वर्ष 2015 में वह उत्तराखंड कैडर में स्थानांतरित हुईं। उत्तराखंड में उन्होंने मसूरी और देहरादून में उपजिलाधिकारी के रूप में कार्य किया,जबकि वर्ष 2018 से 2021 तक वह चमोली जिले की जिलाधिकारी रही हैं। चमोली में तैनाती के दौरान उन्होंने 2021 में ग्लेशियर आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों का सफल नेतृत्व किया,जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गयी। स्वच्छ गंगा मिशन के तहत ‘नमामि गंगे’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उन्हें वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व वह अपर सचिव राज्यपाल,सचिव तकनीकी शिक्षा,निदेशक भाषा संस्थान,सचिव हिन्दी अकादमी, परियोजना निदेशक उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड,सिंचाई विभाग एवं मिशन निदेशक एनएचएम जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही थी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल,संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद,सहायक कोषाधिकारी अवधेश चंद,तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित थे।