Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

गढ़वाल विश्वविद्यालय की वार्षिक लेखा अनुमोदन हेतु वित्त समिति की आकस्मिक बैठक

श्रीनगर गढ़वाल। विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक लेखा अनुमोदन हेतु विश्वविद्यालय की वित्त समिति की आकस्मिक बैठक दिनांक 26 जून 2025 को कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कुलपति सचिवालय सभागार में हाईब्रिड मोड में सम्पन्न हुयी। उक्त बैठक में शिक्षा मंत्रालय वित्त विभाग के निदेशक मुकेश कुमार,उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय के अनुसचिव परवीर सक्सेना,विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुसचिव डॉ.अंजु मोहन गहलौत्रा,कार्यपरिषद के नामित सदस्यों में प्रो.मनु प्रताप सिंह भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा एवं प्रो.शिवानी शर्मा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा प्रतिभाग किया गया। वित्त समिति द्वारा सर्वसम्मति से वार्षिक लेखों का अनुमोदन किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह द्वारा विश्वविद्यालय के वित्तीय प्रबन्धन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी एवं वित्त समिति को अवगत कराया गया कि भारत सरकार के सहयोग से विश्वद्यालय के सर्वागीर्ण विकास हेतु योजनाबद्ध रूप से अग्रेत्तर कार्य सम्पादित किये जायेंगे। वित्त समिति के सचिव के रूप में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी डॉ.संजय ध्यानी द्वारा समिति के सम्मुख प्रस्तुतिकरण एवं कार्यवाही का समन्वय किया गया।