Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि

जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों में 2024 अभ्यर्थियों ने दी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल /प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2025 की लिखित परीक्षा रविवार 29 जून 2025 को दो सत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के प्रथम पाली में कुल 3099 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2024 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1075 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के द्वितीय पाली में कुल 3099 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1994 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1105 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनपद के अंतर्गत कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा नोडल अधिकारी से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा के दोनों सत्रों के मध्य समय में बारिश की संभावना को देखते हुये सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। किसी भी परीक्षार्थी को भीगने या अन्य असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने परीक्षा केंद्रों में पेयजल,शौचालय आदि की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।