Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश

पूर्व ब्लॉक प्रमुख संपत सिंह रावत का जनसंपर्क अभियान,ग्रामीणों से मिला अपार समर्थन,क्षेत्र में बह सकती है विकास की नई बयार

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद-पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू ग्वाड़ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रबल दावेदार और पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा पौड़ी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख खिर्सू संपत सिंह रावत ने रविवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्वाड़ क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मुसोली,पोखरी,ल्गयालयू बगड़,बुदेशु,मंगलाकोटी,चोरकंडी,रीगाड़ी,कंडोली जैसे गांवों में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जनसंपर्क के इस सिलसिले में गांव-गांव में लोगों ने संपत सिंह रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामवासियों ने उनके पिछले कार्यकाल के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनने का संकल्प दोहराया। ग्रामीणों ने फल,जूस आदि भेंट कर आत्मीयता जताई,जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस बार खिर्सू ग्वाड़ क्षेत्र का जनमत एक कर्मठ,ईमानदार और अनुभवी नेतृत्व के पक्ष में जाता दिख रहा है। ग्रामीणों ने गिनाए प्रमुख कार्यकाल के उल्लेखनीय कार्य: पोखरी गांव के अरविंद बहुगुणा ने स्मरण करते हुए कहा कि आपके प्रयासों और संगठन के सहयोग से सांसद निधि के अंतर्गत हमारे गांव में मिलन केंद्र का निर्माण हुआ,जो आज सामाजिक आयोजनों का मुख्य केंद्र बना है। रीगाड़ी के वरुण बहुगुणा ने कहा कि प्रमुख रहते हुए आपने जो विकास कार्य किए वह इस क्षेत्र के लिए मिसाल हैं। हम सब चाहते हैं कि आप जैसा साफ-सुथरी छवि वाला प्रतिनिधि हमारे क्षेत्र का नेतृत्व करे। चोरकंड़ी गांव के संजय सिंह ने बताया कि आपके कार्यकाल में हमारे गांव के पेयजल टैंक का पुनर्निर्माण और संपर्क मार्ग का निर्माण हुआ था,जिससे आज सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। कंडोली के ग्राम प्रधान नरेंद्र पंवार ने भावुक होकर कहा कि आपके प्रयासों से हमारे गांव के प्राथमिक विद्यालय बगड़ का पुनः निर्माण करवाया था। हम सभी आपको पुनः प्रतिनिधित्व करते देखना चाहते हैं। वहीं के ग्रामीण जगदम्बा प्रसाद उनियाल ने कहा कि आप जब खिर्सु प्रमुख थे तब आपने कंडोली महादेव सौंदर्यीकरण हेतु धनराशि उपलब्ध कराई थी। बुदेशू की पूर्व ग्राम प्रधान विनोद पंवार ने रावत के विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि आपके समय में सीसी मार्ग,स्कूल निर्माण और पेयजल सुधारीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। आपकी विकासशील सोच के हम साक्षी हैं। पूर्व प्रधान मुसोली सुरचद ने कहा की आपके प्रमुख के दौरान अनु बस्ती जखोट में पेयजल टैंक निर्माण हेतु धनराशि अवमुक्त करवाई थी और गरिब परिवारों को तत्कालीन आवास सुविधा उपलब्ध कराई थी। मुसोली निवासी राजेंद्र मेवाड़ ने कहा की आपका कार्यकाल इस क्षेत्र के लिए सौभाग्यशाली रहा। आप जैसे जनप्रतिनिधि का मिलना आज के समय में दुर्लभ है। समस्याएं सुनी,समाधान का भरोसा दिया,जनसंपर्क के दौरान संपत सिंह रावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि यदि जनता ने एक बार फिर सेवा का अवसर दिया तो क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि आपका स्नेह और विश्वास मेरे लिए नई ऊर्जा है। मैं इस भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा। खिर्सू ग्वाड़ क्षेत्र में संपत सिंह रावत के पक्ष में जिस तरह जनसैलाब उमड़ रहा है,उससे यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि जनता इस बार एक अनुभवी और विकासोन्मुख नेतृत्व को मौका देने के मूड में है। निष्कर्ष: पूर्व प्रमुख रावत का यह जनसंपर्क अभियान न सिर्फ एक राजनीतिक दौरा साबित हुआ,बल्कि यह जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास की एक नई डोर भी बुनता नजर आया। अब देखना यह है कि क्या यह विश्वास चुनावी नतीजों में भी तब्दील होता है।