Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गयारानीहाट-सिरोला में भाजपा को मिली मातृशक्ति की ताकत-70 से अधिक महिलाओं ने थामा कमल का दामनबुश कटर से गांवों की झाड़ियों का होगा सफाया-ग्रामीणों को मिली बड़ी राहतबूथ मजबूत तो संगठन मजबूत-भाजपा पौड़ी ने बनाई सशक्तिकरण की रणनीति,24 अगस्त से अभियान को धारप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचाल

कोलेस्ट्रॉल और शुगर बढ़ने से बढ़ रही हार्ट की समस्या-डॉ.मालविया


श्रीनगर गढ़वाल। कोरोनेशल अस्पताल देहरादून के मेडिट्रीना हार्ट सेंटर के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप मालविया ने बताया कि बेस चिकित्सालय में कार्डियो ओपीडी लगाने के बाद पाया कि अधिकांश मरीजों में कोलेस्ट्रॉल और शुगर बढ़ने की शिकायत देखी गई। पहाड़ में शुद्ध आबोहवा होने के बाद लोगों में हार्ट संबंधी दिक्कतें बढ़ना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हार्ट संबंधी दिक्कतें ना रहे इसके लिए लोगों को विशेषकर खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके साथ ही शारीरिक फिटनेस में सुधार करने के लिए चलना, दौड़ना, तैरना, योग अपने जीवन में नियमित करने होगे। डॉ. मालविया ने कहा कि लाइफ स्टाइल में तनाव से दूर रहना होगा। ताकि हार्ट संबंधी समस्या ना बन पाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी को एक बार हार्ट सबंधी दिक्कतें शुरु हो गयी तो उसका निरंतर इलाज व चेकअप करना होगा। कहा कि लोगों को समय-समय पर अपना चेकअप कराना चाहिए। ताकि किसी तरह की दिक्कतें पेश ना आए।