Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गयारानीहाट-सिरोला में भाजपा को मिली मातृशक्ति की ताकत-70 से अधिक महिलाओं ने थामा कमल का दामनबुश कटर से गांवों की झाड़ियों का होगा सफाया-ग्रामीणों को मिली बड़ी राहतबूथ मजबूत तो संगठन मजबूत-भाजपा पौड़ी ने बनाई सशक्तिकरण की रणनीति,24 अगस्त से अभियान को धारप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचाल

पौड़ी नगर में डेंगू की रोकथाम को लेकर सफाई और फॉगिंग अभियान तेज

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देशन पर नगर क्षेत्र में सफाई और फॉगिंग अभियान को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। नगर पालिका परिषद पौड़ी द्वारा शहर के सभी 11 वार्डों में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही गली-मोहल्लों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक फॉगिंग की जा रही है ताकि डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने पर रोक लगायी जा सके। बुधवार को नगर के वार्ड संख्या 1 स्थित सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस परिसर में फॉगिंग की गयी। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य हिस्सों में भी नियमित फॉगिंग अभियान जारी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद जोशी ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। सफाई कार्य को दो शिफ्टों में किया जा रहा है ताकि पूरे नगर क्षेत्र को इसमें प्रभावी ढंग से शामिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि नालियों की सफाई,जलभराव की रोकथाम,कूड़ा निस्तारण और एंटी लार्वा छिड़काव का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके साथ ही नगरवासियों से अपील की गयी कि वे अपने घरों और आसपास सफाई बनाये रखें और पुराने बर्तनों,टायरों या गमलों आदि में पानी जमा न होने दें,क्योंकि यही डेंगू मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण बनते हैं। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार सहित नगर पालिका के पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।