Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव

श्रीनगर के सुयश अग्रवाल ने हासिल की चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि,शहर में हर्ष की लहर

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर शहर के युवा सुयश अग्रवाल ने अपने अथक परिश्रम,समर्पण और प्रतिभा के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंसी जैसी प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है,बल्कि समूचे श्रीनगर को गौरवान्वित किया है। सुयश ने इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI),दिल्ली से सीए की उपाधि प्राप्त की है। सुयश अग्रवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट थेरेसास कॉन्वेंट स्कूल,श्रीनगर से प्राप्त की, जहां वे आरंभ से ही एक मेधावी छात्र के रूप में पहचाने जाते रहे। उन्होंने 12 वीं की परीक्षा कॉमर्स संकाय से दी और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने शैक्षणिक कौशल का लोहा मनवाया। सीए की कठिन और चुनौतीपूर्ण यात्रा की शुरुआत सुयश ने मेरठ से की,जहां उन्होंने फाउंडेशन कोर्स की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। इसके बाद इंटर और फाइनल की पढ़ाई उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से की और एक के बाद एक सभी चरणों को पार करते हुए आज वे सीए की उपाधि से अलंकृत हो चुके हैं। सुयश के इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर श्रीनगर शहर में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सामाजिक संगठन वैश्य समाज श्रीनगर के अध्यक्ष सुजीत अग्रवाल के पुत्र होने के नाते समाज में भी इस उपलब्धि को गर्व का विषय माना जा रहा है। शहर वासियों और उनके शिक्षकों ने इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। यह सफलता उन युवाओं के लिए एक मिसाल है,जो सीमित संसाधनों में रहकर भी बड़ा सपना देखना और उसे साकार करना चाहते हैं। सुयश ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि संकल्प,परिश्रम और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए श्रीनगर वासियों ने एक स्वर में कहा कि सुयश जैसी प्रतिभाएं समाज और देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाती हैं।