Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहलकारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बानई दिल्ली में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज,27-28 जुलाई को राष्ट्रीय महासम्मेलन में तय होगी भारतीय पत्रकारिता की नई दिशालखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचानमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ानमेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारीटीएमयू के प्राकृतिक फेस पैक पेटेंट सेआएगा महिलाओं की सुंदरता में निखारचीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम

युद्धस्तर पर जारी है राज्य की 124 अवरुद्ध सड़कों को खोलने का काम–महाराज

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य में मानसून सीजन 2025-26 में बरसात एवं भूस्खलन के कारण 154 सड़कें अवरुद्ध हैं इनमें से 8 जुलाई तक 30 सड़कें यातायात हेतु खोली जा चुकी हैं जबकि अन्य 124 सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि राज्य में मानसून सीजन में अत्यधिक बरसात एवं भूस्खलन के कारण प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लोनिवि की 67 सड़कें बंद थी जिनमें से 12 को खोल दिया गया है और 55 सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। इसी प्रकार राज्य में एनएच की 2,बीआरओ की 1,एनएचआईडीसीएल की 1 सड़क बंद है। जबकि पीएमजीएसवाई की 83 सड़कों में से 16 सड़कों को खोल दिया गया है। प्रदेश की अवरुद्ध 154 सड़कों में से 30 सड़कों को यातायात हेतु खोल दिया गया है। जबकि अन्य 124 सड़कों को खोलने के लिए 644 मशीनें युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं। लोनिवि मंत्री महाराज ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान सभी अपने-अपने फोन एवं मोबाइल अवश्य उठायें ताकि मार्ग अवरुद्ध होने की सटीक जानकारी लोगों को समय से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए सड़कों को खोलने में बिल्कुल भी कोताही नहीं होनी चाहिए। मानसून के दौरान यदि कोई सड़क बंद होती है तो उसकी पूर्व सूचना यात्रियों को पहले ही उनके पूर्ववर्ती स्टेशन पर मिल जानी चाहिए और उनसे वैकल्पिक मार्गों की भी जानकारी साझा करनी चाहिए ताकि वह अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें।