Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

नई दिल्ली में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज,27-28 जुलाई को राष्ट्रीय महासम्मेलन में तय होगी भारतीय पत्रकारिता की नई दिशा


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देशभर के पत्रकारों की समस्याओं,चुनौतियों और अधिकारों को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त आवाज देने के उद्देश्य से वॉइस ऑफ मीडिया तथा वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल फोरम के संयुक्त तत्वावधान में 27 एवं 28 जुलाई को देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित विश्व युवक केंद्र में दो दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन भारतीय पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप,बदलते मीडिया परिवेश तथा पत्रकारों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन का राष्ट्रीय मंच बनेगा। प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक चलने वाले इस राष्ट्रीय महासम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी,वरिष्ठ पत्रकार,संपादक,मीडिया विशेषज्ञ तथा पत्रकारिता जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां भाग लेंगी। इस दौरान पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान,विचार-विमर्श,संवाद सत्र तथा अनुभव साझा किए जाएंगे। महासम्मेलन में पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता,प्रेस की स्वतंत्रता,समाचार माध्यमों की विश्वसनीयता,पत्रकारों के सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार,डिजिटल पत्रकारिता की चुनौतियां एवं संभावनाएं,फर्जी समाचारों पर प्रभावी नियंत्रण,पत्रकारों के कौशल विकास,मीडिया नैतिकता,नवाचार तथा पत्रकार कल्याण योजनाओं जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकार हितों के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों एवं सफल मॉडलों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा,जिससे पत्रकार संगठनों को नई कार्ययोजना और दिशा मिल सके। महासम्मेलन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में पत्रकारों के हितों से जुड़े 30 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इन प्रस्तावों को भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर पत्रकारों की सुरक्षा,सम्मान,सामाजिक संरक्षण एवं कार्य परिस्थितियों में सुधार की दिशा में ठोस पहल की मांग की जाएगी। माना जा रहा है कि यह अधिवेशन पत्रकार समुदाय की अपेक्षाओं और समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। इस संबंध में वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष वेणीराम उनियाल ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाला यह राष्ट्रीय महासम्मेलन पत्रकारों के हितों की रक्षा,संगठन की मजबूती और भारतीय पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा,सम्मान,सामाजिक संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। महासम्मेलन में पारित होने वाले प्रस्ताव पत्रकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा सरकार के समक्ष उनकी समस्याओं के समाधान का मजबूत आधार तैयार करेंगे। वॉइस ऑफ मीडिया एवं वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल फोरम के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल म्हस्के ने देशभर से आमंत्रित सभी प्रतिनिधियों,पत्रकारों एवं पदाधिकारियों से अधिकाधिक संख्या में महासम्मेलन में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अधिवेशन पत्रकारों की एकजुटता को नई मजबूती देगा और भारतीय पत्रकारिता को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप नई दिशा एवं नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रदेश अध्यक्ष वेणीराम उनियाल ने उत्तराखंड सहित देशभर के पत्रकारों से इस राष्ट्रीय महासम्मेलन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई दिल्ली का यह राष्ट्रीय अधिवेशन पत्रकारों के अधिकारों,सम्मान और कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा भारतीय पत्रकारिता को और अधिक सशक्त,विश्वसनीय एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Check Also
Close