Tuesday 16/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षणउत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुईविश्व रक्तदाता दिवस पर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित*देहरादून,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजामसूरी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत से सनसनी, होमस्टे के कमरे में मिली लाशदिल्ली से घूमने आए दंपती की छुट्टियां मातम में बदलीं, नाक से बह रहा था खून; पुलिस हर पहलू से कर रही जांचदिल्ली में स्वर्गीय जसपाल राणा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें–अपर जिलाधिकारीसूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार–डॉ.धन सिंह रावतमानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें,संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें–प्रभारी मंत्री मदन कौशिकबीआरपी-सीआरपी कार्मिकों को गुमराह कर रहे कतिपय जनप्रतिनिधि

बाल श्रमिकों की पहचान एवं संरक्षण हेतु पाबों क्षेत्र में चलाया गया संघन अभियान

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में विकासखंड पाबौ क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन,पुनर्वास एवं संरक्षण को लेकर एक सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवीक्षा अधिकारी की अगुवाई में जिला बाल कल्याण समिति,जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।अभियान के अंतर्गत पाबौ बाजार सहित स्थानीय रेस्टोरेंट,सैलून,किराना,कपड़े की दुकानें,चौराहे एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संभावित बाल श्रमिकों की संवेदनशील व गोपनीय तरीके से पहचान की गयी तथा उनसे बातचीत कर उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं कार्यस्थल की परिस्थितियों का विवरण एकत्र किया गया। अभियान के दौरान यह भी पाया गया कि कई बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं था। ऐसे बच्चों को चिन्हित करते हुए,उनके आधार निर्माण की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही जिन बच्चों के आधार कार्ड अब तक नहीं बन पाए थे,उनके घरों का दौरा कर उनके परिवार की वर्तमान आर्थिक व सामाजिक स्थिति का गहन सर्वेक्षण किया गया। निरीक्षण में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि अनेक परिवार अत्यंत संकटग्रस्त व नाजुक परिस्थिति में जीवन-यापन कर रहे हैं। ऐसे परिवारों को बच्चों के पुनर्वास हेतु स्पॉन्सरशिप योजना में आवेदन करने के लिये प्रेरित किया गया तथा आधार पंजीकरण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रक्रिया में भी मार्गदर्शन दिया गया। अभियान के रेस्क्यू कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य सुनीता भट्ट,गंगोत्री नेगी,जिला बाल संरक्षण इकाई से पूजा असवाल,शिखा खरे,विशिष्ट दत्तक ग्रहण से राखी और पीआरडी जवान राजपाल सिंह मौजूद रहे।