Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

नेपाल से आए महिला प्रतिनिधि मंडल ने कृषि संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं


मेहमान महिलाओं ने विश्व विद्यालय पंत नगर एवं कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के मार्ग दर्शन से बने एफ पी ओ समृद्धि कृषक उत्पादक संगठन द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना एवं खरीददारी भी की साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा लगाकर यादगार पल बनाया

गदरपुर । समृद्धि कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड गदरपुर ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड में आज नेपाल की टीम ने विजिट किया। यू एन विमेन प्रोग्राम ऑफिसर डा.बिविसिका भंडारी एवं मील ऑफिसर इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन रिस्क रीडक्शन डा.गौरी जायसवाल ने एफपीओ सदस्यों द्वारा नई तकनीक से की जाने वाली कृषि की जानकारी प्राप्त की तथा प्रोग्राम कॉर्डिनेटर इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन रिस्क रीडक्शन ऑफ नेपाल से आई डा. शिखा थापा द्वारा एफ पी ओ निर्मित विभिन्न उत्पादों एवं इनकी मार्केटिंग की जानकारी प्राप्त की। इन विदेशी मेहमानों द्वारा एफपीओ द्वारा निर्मित शुद्ध उत्पादों की भरपूर सराहना करते हुए साथ ही इन उत्पादों की खरीदारी भी की गई।कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर से पहुंची डा.प्रतिभा सिंह ने एफपीओ द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी सांझा की।इस मौके पर समिति अध्यक्ष त्रिलोक चंद एवं सीईओ सीमा रानी ने बताया कि किस तरह एफपीओ लगातार अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अग्रसर हो रहा है। बहुत ही जल्द एफपीओ मौन पालन पर भी कार्य करने जा रहा है। एक पेड़ मां के नाम की अवधारणा मन में लिए दो देशों द्वारा मिलकर पेड़ भी लगाया गया। आज के इस कार्यक्रम में एफपीओ सचिव रश्मि रावत, उपाध्यक्ष कुसुम रानी,बोर्ड ऑफ डायरेक्टर विनोद कुमार गुंबर, वीरेन्द्र सिंह,फूल सिंह,हरनाम चंद,ललिता,सदस्य सुमन, दिव्या,तारावती,अनीता रानी, किशनो देवी,गुरमीत कौर,महेश कुमार,रजत कुमार,मंगल सिंह ने इस क्षेत्र में उगाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की फसलों और उसमें प्रयोग की जाने वाली प्रणाली की जानकारी सांझा की गई । इस अवसर पर अकाउंटेंट रितिक कश्यप भी उपस्थित रहे।