Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

नदी के किनारे बसे लोगों को ना उजाड़े जाने के सम्बंध में मीना शर्मा ने उप नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन

रुद्रुरउत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र की तमाम बस्तियों कृष्णा कॉलोनी, नारायण कॉलोनी, ठाकुर नगर, राजा कॉलोनी, संजय नगर, रविंद्र नगर, खेड़ा,आदि के लोग आज नगर निगम पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमती शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए नगर निगम की उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी को एक ज्ञापन सोपा, उन्होंने कल्याणी नदी और बेगुल नदी के किनारे बसे लोगों को न उजाड़े जाने की मांग की l उन्होंने कहा कि हजारों परिवार पिछले 30-35 वर्षों से भी अधिक समय से यहां पर निवास कर रहे हैं, और अब अचानक प्रशासन द्वारा उन्हें नोटिस दिए गए हैं जिसमें कहा गया है कि वह अपने मकान को वहां से हटा ले, जिस कारण लोगों में दहशत है, और भय का वातावरण बन गया है, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि यह हजारों लोग अपना घर बार बेचकर और सभी जमा पूंजी यहां पर लगाकर पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं l अब इन्हें यहां से हटाना उचित नहीं है, श्रीमती शर्मा ने कहा कि जो बिल्कुल नदी के अंदर बैठे हुए हैं, उनको भी हटाने से पूर्व कहीं अन्यत्र बसाया जाए l इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे l जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र निषाद,मोनू, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव रामाधारी गंगवार, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, अनिल शर्मा, दिनेश मौर्य, जमुना प्रसाद कोहली, संजीव राठौड़,कांति कटिहार, सनी जौहरी, पवन कुमार, सुमन, मुन्नी, किशोरी,प्रीतम सिंह,कमलेश, हीरालाल, भगवान स्वरूप, दिनेश,सरोज, मुन्नी, कल्पना,चांदनी, प्रिया, नीलम, सुंदरी, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l