Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान


गदरपुर । भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक क्षेत्रीय किसानों के सहयोग से गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर में आयोजित करते हुए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श करने के उपरांत प्रस्ताव पारित किए गए । भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा सरकार द्वारा बिजली बिलों में सिक्योरिटी के नाम पर बिल लगाए जा रहे हैं नलकूपों में पहले सिक्योरिटी जमा होने के बावजूद भी पैसे लिए जा रहे हैं जो कि किसानों का उत्पीड़न है। जिलाध्यक्ष गुरु सेवक सिंह ने कहा कि क्षेत्र में आवारा पशु जगह-जगह घूम कर किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे हैं जिसको संज्ञान में लेने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। फसलों का नुकसान होने पर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहा है । वही मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने कहा, वर्ग 4 वर्ग 5 के अलावा सभी वर्गों की जमीन काबिज किसानों को मिले भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने बाजपुर के 20 गांवों की जमीन, वर्षों से जिस पर किसान काबिज हैं उनको मिलनी चाहिए वहीं किसान एक वर्ष से अधिक समय से उक्त मामले में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें उनका हक ना देकर उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है उन्होंने कहा सभी किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक जुटहोकर प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह मक्कड़ के अध्यक्षता में अन्य किसान संगठन के विक्रम सिंह गौराया के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया। इस मौके पर किच्छा ,रुद्रपुर, दिनेशपुर, बाजपुर ,गदरपुर काशीपुर क्षेत्र से आए बलविंदर सिंह, कृपाल सिंह, सेवक सिंह, मुख्तियार सिंह, सिकंदर सिंह, भजनलाल, जगतार सिंह ,सुनील कुमार ,गौरव सिंह आशीष कुमार, ज्ञान सिंह, सुभाष बेहड़ ,हरभजन सिंह, रोशन लाल ,अशोक सेठी, सरदार सिंह, उज्जवल सिंह, जागीर सिंह, विनोद गुंबर, देवेंद्र चौधरी ,सुखदेव लाल ,विक्की रंधावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष निज्झर सिंह, जिला प्रवक्ता कुलविंदर सिंह, परमजीत सिंह ,डॉक्टर अमर सिंह, मोहम्मद उस्मान, ज्ञान सिंह, सतनाम सिंह सहित तमाम किसान शामिल थे।