Saturday 07/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा: थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, क्षेत्र में छाया मातम।गलत टिप्पणी पर भड़के समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा, चेतावनी देकर परिवार को किया माफरुद्रपुर। धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड के सदस्य एवं समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा उस समय नाराज नजर आए जब बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल पर अभद्र भाषा और अनुचित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया।प्रदीप सिंह खालसा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अपने परिजन के लिए रक्त की आवश्यकता बताते हुए संस्था से मदद की गुहार लगाई थी। संस्था की ओर से सहयोग की प्रक्रिया पर बातचीत चल ही रही थी कि फोन करने वाले व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बोलचाल से आहत होकर उन्होंने तत्काल उस मामले में सहायता देने से इनकार कर दिया। इसके बाद संबंधित परिवार के कुछ लोगों द्वारा भी फोन पर गलत शब्दों का प्रयोग किए जाने की बात सामने आई।हालांकि, प्रदीप सिंह खालसा ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की और मानवीय आधार पर पूरे मामले को वहीं समाप्त करते हुए परिवार को माफ कर दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए कार्य करती हैं और ऐसे संगठनों का सम्मान बनाए रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा होती है तो वह चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस प्रशासन की मदद लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।प्रदीप सिंह खालसा ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था या स्वयंसेवकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।“एकता, अनुशासन और फिटनेस”: रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी जोरों पर। कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन।हरिद्वार*उत्तराखंडदिशा की बैठक में महापौर ने उठाई रिंग रोड विस्तार की मांगमहापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात

रामनगर मोहान क्षेत्र में घायल टाइगर के दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल।

रामनगर वनप्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले मोहान क्षेत्र में आबादी के पास लगातार दिखाई दे रहा है एक घायल बाघ, बाघ का वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने कहां कि यह हंटिंग के दौरान चोटिल हो जाते है,मामला होगा गंभीर तो अनुमति लेकर करेंगे बाघ को ट्रेंकुलाइज।कॉर्बेट से लगते रामनगर वनप्रभाग के मोहान क्षेत्र में एक घायल बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें बाघ के शरीर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जो किसी राहगीर द्वारा बनाया गया है,बाघ लगातार आबादी के पास ग्रामीण क्षेत्र मोहान और चुकुम क्षेत्र में दिखाई दे रहा है,बाघ के लगातार आबादी क्षेत्र में दिखाई देने से ग्रामीणों में भी दहशत बनी हुई है। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर वनप्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि एक बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है जो मोहान क्षेत्र का है, उन्होंने कहा कि कई बार शिकार के दौरान बाघ घायल हो जाते हैं,साथ ही कहा कि हमारे द्वारा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व रामनगर वन प्रभाग की टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही क्षेत्र में लगातार कैमरा ट्रैप लगाकर बाघ की लगातार मॉनिटरिंग भी की जायगी, उन्होंने कहा कि अगर कैमरा ट्रैप में बाघ घायल पाया जाता है तो हमारे द्वारा उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कार्रवाई की जाएगी।