Sunday 28/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि

Dm उदय राज सिंह की मेहनत लाई रंग वर्षों से हटने इंतजार कर रहा कूड़े का पहाड़ अब समाप्त होने को तैयार

शहर सहित होरही dm के कार्य की प्रशंषा

रूद्रपुर जिलाधिकारी/प्रशासक नगर निगम उदयराज सिंह ने ट्रांचिगं ग्रांउड में लिगेसीवेस्ट ट्रिटमेंट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यदायी संस्था को लिगेसीवेस्ट ट्रिटमेंट में गति लाने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि लिगेसीवेस्ट को ट्रिटमेंट कर आरडीएफ व वायोसायल को शीघ्र हटाने के निर्देश दिये। लिगेसी ट्रिटमेंट कार्य व उसका डिस्पोजल एनजीटी के मानकों के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से किया जाये तथा ट्रिटमेंट व डिपोजल कार्य की फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से करायी जाये। उन्होने कहा कि काफी हद तक कूड़ा हटा दिया गया है जिससे की अब ग्राउण्ड की दूसरे ओर की बाउण्ड्री दिखाई देने लगी है। कम्पनी द्वारा बताया गया कि लगभग 1 सप्ताह में कूड़े का लेवल सड़क के लेवल तक कर लिया जायेगा, क्योकिं कूड़ा सड़क लेवल से नीचे गहरे तक है जिसे 15 दिन के भीतर हटा दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि काशीपुर में भी इसी प्रकार का कूड़े का ढेर था जिसे हटा दिया गया है।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी आदि मौजूद थे।