Thursday 22/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्माप्राथमिक विद्यालय चौरखाल के पवन बने राष्ट्रीय क्विज चैंपियन25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसपाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारीसीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेशरघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचनश्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच परवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर

जलमग्न हुए शहर की सुध लेने जमीनी स्तर पर पहुंचे समाजसेवी संजय ठुकराल, राहत कार्यों व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रपुर। मानसून व भारी बारिश के चलते शहरभर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे शहर की कई कालोनियो में काफी पानी भर गया है। जिसके चलते समाजसेवी संजय ठुकराल ने कई कालोनियों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। समाजसेवी संजय ठुकराल ने वार्ड नंबर 1 तीन पानी डैम के पास की कालोनियों में पहुंचकर स्थिति को देखा, जहां काफी जलभराव था और सड़कों पर पानी नदी के स्वरूप में बह रहा था। श्री ठुकराल ने कालोनियों में पहुंचकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की। समाजसेवी संजय ठुकराल ने वार्ड नंबर 11 संजय नगर खेड़ा गन्ना भवन के पीछे हुए जलभराव की स्थिति को भी देखा व लोगों से सावधानी बरतने एवं स्वयं प्रयास कर जल की निकासी की बात कही। इस दौरान श्री ठुकराल ने किच्छा बायपास रोड, वार्ड नंबर 16 स्थित कौशल्या इन्क्लेव, विम सिटी, वार्ड 39 के जगतपुरा क्षेत्र, मुख्य बाजार, आदर्श कालोनी, काशीपुर बायपास रोड समेत कई जगहों पर पहुंचकर वहां निवासरत लोगों को ढांढस बंधाया। श्री ठुकराल ने कहा कि मानसून के चलते लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन को भी इस पर सावधानी बरतते हुए पूर्व से तैयारियां दुरुस्त कर लेनी चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। श्री ठुकराल बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों पर बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके चलते जलस्तर बढ़ रहा है और कई शहरों में जलभराव की स्थिति बन गई है। समाजसेवी संजय ने लोगों से अपील की है कि लोगों को इस दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।