Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

दूरदर्शन नई दिल्ली द्वारा आयोजित किसान प्रश्न मंच में समृद्धि एफपीओ टीम ने जीते 6 कप


गदरपुर । एन सी डी सी देहरादून के वित्तीय पोषण एवं कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के तकनीकी सहयोग से गठित एफ पी ओ समृद्धि कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लि.गदरपुर की 20 सदस्यीय टीम ने दूरदर्शन नई दिल्ली द्वारा आयोजित किसान प्रश्न मंच सीजन 2 में प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता का आयोजन समृद्धि कृषक उत्पादक संगठन गदरपुर एवं प्रगतिशील कृषक उत्पादक संगठन काशीपुर के बीच विश्व विद्यालय पंत के प्रसार एवं शिक्षा निदेशक डॉ. जितेंद्र क्वात्रा,डॉ. निर्मला भट्ट,कृषि विज्ञान केन्द्र काशीपुर के वैज्ञानिक डॉ.अनिल कुमार सैनी,डॉ.शिव कुमार शर्मा, डॉ. प्रतिभा सिंह जैसे कृषि क्षेत्र के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों की उपस्थिति में किया गया।
दूरदर्शन नई दिल्ली की टीम द्वारा किए गए प्रश्नों के सटीक एवं सही जवाब देकर समृद्धि एफ पी ओ की टीम ने कुल आठ कपों में से छः कप अपनी झोली में डाल लिए। किसान प्रश्न मंच कप प्राप्त करने वाले विजेता एफ पी ओ की सी ई ओ सीमा रानी,सचिव रश्मि रावत,उपाध्यक्ष कुसुम रानी,बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कु.मंगोला,वीरेंद्र सिंह एवं सदस्य महावीर सिंह बने।