Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड

ग्रैंड हैरिटेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया

किच्छा:- आगामी 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के संबंध में आज ग्रैंड हैरिटेज में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने की, जिसमें कार्यक्रम की समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं और आयोजक समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

आगामी 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री श्री अजेय कुमार विशेष रूप से आमंत्रित हैं। इस अवसर पर विभाजन विभीषिका से प्रभावित सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा, जो भारतीय इतिहास के इस अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील अध्याय को स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

श्री शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभाजन के दौरान हुए कष्टों और पीड़ाओं को याद करते हुए उन सेनानियों के साहस और बलिदान को सम्मानित करना है जिन्होंने देश के बंटवारे के दौरान अद्वितीय धैर्य और साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम न केवल हमारे इतिहास के इस दर्दनाक अध्याय को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि उन सभी लोगों के प्रति श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपने जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी का सामना किया और नए सिरे से जीवन शुरू किया।”

बैठक में कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों का स्वागत, और सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। आयोजन समिति ने आश्वस्त किया कि यह कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा, जिसमें विभाजन पीड़ित परिवारों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के इस महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से देशवासियों को इतिहास की इस बड़ी त्रासदी से सीख लेने और सामूहिक राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का संदेश दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण रहेजा, राज गगनेजा, अमन मदान, राज पपनेजा, अंकुर पपनेजा, संदीप अरोड़ा, मनमोहन सक्सेना, राजा सुखीजा, डॉ राजेंद्र कमरा, बंटी खुराना, रोहित कालरा, संजीव खन्ना, प्रदीप पुजारा, राजेश तिवारी, पंडित अनिल शर्मा, अक्षय अरोड़ा, विजय अरोड़ा, सुभाष तनेजा, ओम तनेजा, धर्मराज जायसवाल, कैलाश खन्ना, अमरीक सिंह मंड, राजेश कश्यप समेत समस्त आयोजक मंडल उपस्थित थे!