Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड

महानगर कांग्रेस ने कौमी एकता की थीम के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने भगत सिंह चौक पर आजादी के महापर्व को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की थीम ‘हिंदू मुस्लिम सिख इसाई….आपस में भाई भाई के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना, वरिष्ठ नेता राम स्वरूप भारती, पूर्व सभासद सलीम खान, वार्ड अध्यक्ष लखविंदर बेदी एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

सर्वप्रथम शहीदों को नमन किया। इस के पश्चात ध्वजा रोहण और राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान देश भक्ति नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि यह आजादी हजारों कुर्बानियों की बदौलत मिली है।कांग्रेस ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए जो बलिदान दिया है उसका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। सभी अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से साथ करें तभी देश में खुशहाली हा सकती है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश की युवा पीढ़ी को अनुशासित रहते हुए देश के चहुमुॅखी विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना होगी। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन मौके पर सभी को शपथ लेनी चाहिए कि भ्रष्टाचार, जातिवाद, सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर पादर्शिता से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करें। प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र में कुशलता से कार्य करेगा तो वह कार्य स्वयं ही देश के विकास में जुड़ जायेगा। उन्होनें कहा कांग्रेस हमेशा से देश में भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए कार्य करती रही है। इसीलिए कांग्रेस इस राष्ट्रीय पर्व को हिंदू मुस्लिम सिख इसाई की थीम के साथ मना रही है। समारोह को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर रुद्रपुर कांग्रेस के तमाम नेता गण
सतीश कुमार, मोहन खेड़ा, बाबू विश्वकर्मा, बाबू खान, गोपाल भसीन, सुरेश यादव, छत्रपाल, संजीव राठौर, मोहन भारद्वाज, राजेन्द्र राठौर, राजेश कुमार, हरेन्द्र पाल, ज्योति टम्टा, उमा सरकार, काजल गंगवार, बेबी सिकदार, केपी गंगवार, उमर अली, रोहित चौहान, आरिफ, परवेज कुरैशी, अरशद खान, काजल चौहान, शीला चौधरी, सुमन पंत, दिलशाद, अबरार अहमद, बाबू मंसूरी, संजय, राजीव विश्वास, उमाशंकर, अभिमन्यु, मनीष गोस्वामी, राजकुमार, फुदेना साहनी, आसिम पाशा, सपना गिल, राधेश्याम बंसल, रामप्रसाद, विक्की गुप्ता, रामकृष्ण सैनी, बनारसी दास, डाक्टर शाहिद, विजय हरि, कलीम खान, अकरम खान, फैजल खान, विकास विश्वास, संजय मौर्या, भूपेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र, इरशाद अहमद, अशफाक, ओमप्रकाश गंगवार, मान सिंह आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता थे।