Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

विभिन्न स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस का हर्षोल्लास से आयोजन


गदरपुर । स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ मौके पर क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों तथा सरकारी एवं अर्ध सरकारी स्कूलों के अलावा निजी शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए 23 स्कूलों के बच्चों द्वारा बैनर एवं तिरंगे झंडे के साथ रैली निकाल कर देश भक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया गया । राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रश्मि आर्या के दिशा निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रैली का आयोजन किया गया । राजरानी इंटर कॉलेज में डायरेक्टर जय किशन अरोड़ा द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया,न्यू रिलायंस पब्लिक पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सलविंदर सिंह कलसी के नेतृत्व में बच्चों द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए मोनाड पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण करने के बाद नारों एवं देशभक्ति के गीतों के गायन करने के साथ रैली निकालकर लोगों को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित करने के उपरांत बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया । वहीं प्रगति पब्लिक स्कूल ,सिटी मॉडल इंटर कॉलेज, नैनीताल पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय प्रथम एवं द्वितीय ,नवयुग विद्या मंदिर नवोदय स्कूल ,पी एस मॉडल स्कूल,राजरानी इंटर कॉलेज,गुरु नानक स्कूल,राजकीय इंटर कॉलेज,शिशु मंदिर,विद्या मंदिर , रेड रोज पब्लिक स्कूल,लायंस पब्लिक स्कूल, विवेकानंद पब्लिक स्कूल मजरा शीला ,रेड रोज कान्वेंट स्कूल, न्यू एलाइट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के अलावा तहसील मुख्यालय, थाना गदरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डाकघर, ब्लॉक कार्यालय ,पशु चिकित्सालय,एलआईसी कार्यालय ,मंडी समिति कार्यालय, क्रय विक्रय,समिति अनाज मंडी कार्यालय में ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया।