Tuesday 13/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
स्वामी विवेकानन्द जयंती पर देहरादून में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’, युवाओं को आत्मनिर्भर भारत का संदेशदेहरादून।स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर देहरादून में युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी बना दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचार आज भी युवाओं को अपने सामर्थ्य पर विश्वास करने, आत्मबल को पहचानने और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहें, बल्कि उद्यमिता, नवाचार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी’ के संदेश को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उद्यमिता को सशक्त करने का संकल्प भी है। जब देश का युवा स्वदेशी को अपनाता है, तो वह न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि देश की पहचान और आत्मसम्मान को भी ऊंचाई देता है।आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और स्वदेशी संदेशों से वातावरण उत्साह से भरा रहा।इस अवसर पर माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार जी, माननीय विधायक श्री खजान दास जी, प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल जी, मेयर श्री सौरभ थपलियाल जी तथा देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सही दिशा देने वाला प्रेरक प्रयास बताया।कुमार आटोव्हील्स रूद्रपुर में महिन्द्रा के दो नये वाहनों की भब्य लांचिंग।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हल्द्वानी आत्महत्या मामले में बाजपुर सीओ को सौंपी जांच….काशीपुर : कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने को अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना बताया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित ठगी और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ा प्रतीत होता है। आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में किसान सुखवंत सिंह द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं, जिनमें जमीन के नाम पर लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि आश्चर्य जनक और चिंताजनक है कि पूर्व में शिकायत के बावजूद समय रहते आखिर क्यों कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ? उन्होंने कहा किएक किसान का इस तरह मानसिक रूप से टूटकर आत्महत्या जैसा कदम उठाना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं,बल्कि हमारी न्याय व्यवस्था की भी कड़ी परीक्षा है।कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शीघ्र जाँच कराई जाए। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। जांच में शासन_ प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही को कांग्रेस सहन नहीं करेगी। पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना ही चाहिए।लाल बादशाह ने किया सैकड़ो परिवारों को गर्म रजाइयों का वितरणरंजिश में जानलेवा हमला,गंडासे के वार से युवक की हालत गंभीरबाबा बचन सिंह जी के करकमलो से संत बाबा फौजा सिंह जी द्वार के पुनोद्धार कार्य का हुआ उद्घाटनमंगलबाजार को बंद करने के लिए व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को सोपे ज्ञापनएन.एस.एस स्वयंसेवियों तथा छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया युवा दिवसअस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजनराजकीय चिकित्सालय एल० डी० भट्ट में नेत्र विभाग द्वारा आज मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिससे कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता आशीष गुप्ता एवं अजय अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सी०एम०एस० डॉ० दीक्षित, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० गीतांजली तिवारी, वसुधैव कुटुंबकम के अध्यक्ष विकास जैन तथा प्रियांशु वंशल की गरिमामयी उपस्थिति रही।शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० गीतांजली तिवारी द्वारा सफलतापूर्वक किए गए। चिकित्सकीय टीम द्वारा मरीजों की पूर्व जांच के उपरांत ऑपरेशन किए गए, जिससे मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जा सका।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

जेसीज ने हर्षोल्लास से मनाया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस।



रुद्रपुर जेसीज पब्लिक स्कूल में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को हेड ब्वाय एवं हेड गर्ल के द्वारा बैज लगाए गए। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री जे०बी० सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता) के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कोहली (पूर्व लॉजिस्टिक हेड महेन्द्रा), श्री राजेश शर्मा (वित्त पोषक), श्री प्रवेश साहनी (व्यवसायी), श्री सतीश सिडाना (प्रमुख व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता), श्री अनुज गुप्ता (व्यवसायी), इंजीनियर श्री दीपक कुमार, उद्योगपति श्री बलराम अग्रवाल, श्री दया आर्या (पूर्व अधिकारी उत्तराखण्ड शासन) श्री पवन पाण्डे (बिल्डर), श्री विनय कुमार सिंह (पूर्व सहायक निदेशक ई०पी०एफ०), श्री मनोज तोमर (प्लांट हेड), श्री राजू पाण्डे (प्लांट हेड एम.आर. ट्यूब), नेत्र सर्जन डॉ नवीन अग्रवाल, श्रीमती एवं श्री मनोज गुप्ता आदि गणमान्य व्यक्तियों ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया। “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम की प्रामाणिकता एवं सार्थकता के विषय में बताया। “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसी क्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को देशभक्ति के ओतप्रोत कर दिया।मुख्य अतिथि श्री जे०बी० सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की तथा आजादी का महत्व बताया और कहा कि इस आजादी को बचाये रखना नितांत आवश्यक है। उन्होंने आजादी के लिए सत्य अहिंसा के सिद्धांतों तथा क्रांतिकारियों के अथक प्रयासों पर प्रकाश डाला विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कहा कि डिजिटल क्रांति के कारण अभिभावकों एवं शिक्षकों को अनेक चुनौतियों को सामना करना पड रहा है। विद्यार्थियों को परम्पराओं तथा संस्कारों से जोड़े रखना तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जेसीज का उद्देश्य विद्यार्थियो को भविष्य के लिए तैयार करना है। इसलिए विद्यालय शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ समग्र विकास के लिए प्रयासरत रहता है एवं इसी श्रृंखला में विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जाग्रत करने एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए बल दिया जाता है।
जेसीज के विद्यार्थी शिक्षा के अलावा अन्य सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक क्षेत्रों में अपना एवं अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पन्त ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं यह एक जिम्मेदारी भी है। शिक्षा स्वच्छत्ता एवं पर्यावरण संरक्षण के द्वारा हम अपने देश को महान बना सकते हैं। हमें सदैव अपने सैनिकों का कृतज्ञ होना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान होना चाहिए यदि वे अनुशासित एवं परिश्रमी होंगे, शिक्षक तथा अभिभावक उन्हें नैतिक मूल्य और उचित संस्कार देंगे तो निश्चित तौर पर एक दिन वे अच्छे नागरिक बनेंगे। उन्होंने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों को आभार व्यक्त किया।विद्यार्थियों ने समूहगान, नाटक, देशभक्ति पर आधारित नृत्य आदि विभिन्न देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन समिति के श्री सुरेन्द्र गिरधर, श्री इन्द्रजीतअरोरा,श्री सुमित कुमार,श्री बच्चन सिंह सहित समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।