Saturday 07/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा: थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, क्षेत्र में छाया मातम।गलत टिप्पणी पर भड़के समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा, चेतावनी देकर परिवार को किया माफरुद्रपुर। धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड के सदस्य एवं समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा उस समय नाराज नजर आए जब बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल पर अभद्र भाषा और अनुचित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया।प्रदीप सिंह खालसा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अपने परिजन के लिए रक्त की आवश्यकता बताते हुए संस्था से मदद की गुहार लगाई थी। संस्था की ओर से सहयोग की प्रक्रिया पर बातचीत चल ही रही थी कि फोन करने वाले व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बोलचाल से आहत होकर उन्होंने तत्काल उस मामले में सहायता देने से इनकार कर दिया। इसके बाद संबंधित परिवार के कुछ लोगों द्वारा भी फोन पर गलत शब्दों का प्रयोग किए जाने की बात सामने आई।हालांकि, प्रदीप सिंह खालसा ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की और मानवीय आधार पर पूरे मामले को वहीं समाप्त करते हुए परिवार को माफ कर दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए कार्य करती हैं और ऐसे संगठनों का सम्मान बनाए रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा होती है तो वह चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस प्रशासन की मदद लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।प्रदीप सिंह खालसा ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था या स्वयंसेवकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।“एकता, अनुशासन और फिटनेस”: रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी जोरों पर। कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन।हरिद्वार*उत्तराखंडदिशा की बैठक में महापौर ने उठाई रिंग रोड विस्तार की मांगमहापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को हाइकोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने किया सम्मानित।अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को हाइकोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने किया सम्मानित।

भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चल रही अखिल भारतीय राष्ट्रीय सैनिक स्कूल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पहुचे हाइकोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने छात्र छात्राओं को सम्मानित किया इससे पहले विद्यालय पहुचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वी एस डंगवाल ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया पांच दिनों तक चली प्रतियोगिता में हॉकी बास्केटबाल एथलेटिक्स सहित वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई आयोजित अधिकतर प्रतियोगिताओ में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने बाज़ी मारी वही वालीबॉल प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल झुंझनू सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल रेवाड़ी ने जीत हासिल की घोड़ाखाल सैनिक स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब भी अपने नाम किया मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने छात्र छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुवे उनके उज्वल भविष्य की कामना कर प्रतिभागियों को विजयी ट्रॉफी प्रदान करी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह देकर उनका धन्यवाद दिया कार्यक्रम में हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार अभिषेक श्रीवास्तव प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार कार्याधिकारी अरुण वोहरा कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अधिकारी सहित विद्यालय के अध्यापक व स्टाफ मौजूद रहा