Thursday 22/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्माप्राथमिक विद्यालय चौरखाल के पवन बने राष्ट्रीय क्विज चैंपियन25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसपाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारीसीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेशरघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचनश्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच परवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर

जेसीज में आज से इंटरस्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता आरम्भ

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के ऑडिटोरियम में आज से इंटरस्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता आरम्भ हो गयी है। इस प्रतियोगिता का आरंभ दिनांक 23 अगस्त को हुआ एवं 29 अगस्त को समापन होगा। इस प्रतियोगिता में ऊधमसिंहनगर एवं नैनीताल जिले के 21 विद्यालयों के लगभग 254 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। आज इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी के द्वारा विधिवत रूप से किया गया। विदित हो कि श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर उत्तराखण्ड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है। प्रतियोगिता के शुभारम्भ में विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। आज इस प्रतियोगिता में अण्डर 19 सिंगल एवं डबल श्रेणी के खिलाडियों ने प्रतिभागिता की। अण्डर 19 श्रेणी में 38 खिलाड़ियों ने अपने खेल की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जमकर प्रतिस्पर्धा की। आज का फाइनल मैच अण्डर 19 श्रेणी में बेहद रोमांचक रहा है, जिसमें जेसीज के लक्ष्य बिष्ट एवं अनिरुद्ध बिष्ट का मुकाबला उनके विद्यालय के खिलाडी हर्षवर्धन एवं प्रतीक से हुआ। इस रोमाचक मुकाबले में हर्षवर्धन तथा प्रतीक विजेता बनकर उभरे और अण्डर 19 डबल श्रेणी का खिताब अपने नाम कर लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन खिलाडियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने हेतु सदैव प्रेरित करता है।

आशा है इस प्रतियोगिता का आगामी सी.बी.एस.ई. क्लस्टर एवं अन्य भावी प्रतियोगिताओं में अपने दोनों जिलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में नींव का पत्थर सिद्ध होगी।