Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का किया जोरदार स्वागत कांग्रेसियों ने ५ बिंदुओं पर वार्ता कर कार्रवाई करवाते हुए न्याय दिलाने की मांग की

गदरपुर । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के गदरपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। वही हरीश रावत गदरपुर के बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला में पहुंचे जहां पर उन्होंने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया,जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता अनिल सिंह ने तस्लीम हत्याकांड को लेकर पांच बिंदुओं पर जांच कर कार्यवाही की मांग की जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही और कहा,जल्द न्याय मिलेगा। सोमवार को लगभग दो बजे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गदरपुर बुध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला पहुंचे जहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने पांच सूत्रीय मांगो का एक पत्र उन्हें दिया। पत्र में उन्होंने बताया तस्लीम जहां हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। दूसरी मांग एडवोकेट प्रशांत सिंह गोलीकांड के षड्यंत्र कारियो को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पुलिस सुरक्षा दिलाई जाए। तीसरी मांग अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग व बंगाली भाषी छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाई जाए। चौथी मांग गुरुचंद ठाकुर व संत केसर सिंह बंगाली समाज व राय सिख समाज के छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु 2 करोड़ के कोष को तत्काल लागू किया जाए। व पांचवीं मांग गदरपुर दिनेशपुर मटकोटा मार्ग का नवनिर्माण जल्द कराया जाए । वही हरीश रावत ने सभी मांगों को सुनते हुए उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की बात कही । वही मृतक नर्स तस्लीम जहां के पिता नफीस ने कहा कि मेरी बेटी के हत्यारे को फांसी होनी चाहिए और मामले की सीबीआई जांच हो जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके । हरीश रावत ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री एवं उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अति शीघ्र न्याय दिलाए जाने के लिए कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,चंदन न्याल,चंद्रा सिंह जोशी ,अनिल सिंह ,सुभाष बेहड़, भीम ठकराल, सिद्धार्थ भुसरी ,टेकचंद कंबोज, कृष्ण कंबोज ,पारस धवन,बिल्लन चौधरी ,अमरजीत सिंह ,सुनील वाल्मीकि, सलीम बाबा, शादाब हुसैन, सत्यजीत सिंह गुलाटी,रामविलास शाह, हरिचंद कंबोज,ममता वर्मा, मोहम्मद राजी,खुश रबीं बेगम, महक,साहिबा, राजिफा,नित्यम सिंह,किशोर सामंत, त्रिलोक सिंह मोहम्मद शादाब सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।