Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पत्रकार दीपक शर्मा के समर्थन में आए सितारगंज व काशीपुर के पत्रकार

काशीपुर/सितारगंज। रुद्रपुर कोतवाल द्वारा पत्रकार दीपक शर्मा के साथ की गई अभद्रता एवं दुर्व्यवहार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में आज पत्रकार प्रेस परिषद के काशीपुर महानगर अध्यक्ष प्रकाश जोशी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े पत्रकारों ने परगना मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह की गैर मौजूदगी में उनके पेशकार राहुल जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर आरोपी कोतवाल को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग किया। इस घटना को लेकर पत्रकारों में रोष देखा गया। पत्रकारों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में मंडल महासचिव मनोज श्रीवास्तव, संरक्षक सुनील कोठारी, उमेश कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, समाजसेवी अरुण वर्मा, सदस्य बिजेंदर सैनी, मनोज पंत , आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।

सितारगंज। रुद्रपुर कोतवाली में पत्रकार दीपक शर्मा से अभ्रद्रता के िऽलाफ क्षेत्र के पत्रकारों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें रुद्रपुर कोतवाल के व्यवहार की निंदा की गई। इस दौरान पत्रकारों के साथ घटित होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाने की मांग की। मंगलवार को क्षेत्र के पत्रकार हनीफ बाबा, अविनाश श्रीवास्तव, दीपक भारद्वाज, नारायण सिंह रावत की अगुवाई में एसडीएम रविंद्र कुमार जुवांठा के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि रुद्रपुर कोतवाली में पत्रकार दीपक शर्मा से 15 अगस्त को कवरेज के दौरान कोतवाल ने बिना वजह दुव्यवहार किया। सारी घटना कोतवाली में लगे सीसीटीवी में कैद भी हो गई। स्थानीय पत्रकारों ने आरोप लगाया कि रुद्रपुर कोतवाली पुलिस पत्रकार दीपक शर्मा के िऽलाफ द्वेषभावना पूर्वक कार्य कर रही है। जिससे पत्रकार दीपक शर्मा और उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाए जाने की मांग की। इस मौके अविनाश श्रीवास्तव, नारायण सिंह रावत, दीपक भारद्वाज, राहुल कनौजिया, अबरार पटौदी, हनीफ बाबा, रमेश यादव, कासिम अंसारी, कफील अहमद, अतुल शर्मा, विकास गुप्ता, गुरदीप सिंह, हरी मोहन राणा आदि मौजूद थे।