Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

करन मेहरा ने साधा सरकार पर निशाना तस्लीम जहां हत्याकांड में सीबीआई जांच एवं मुआवजे हेतु किया जाएगा हर संभव प्रयास

गदरपुर । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने नर्स के परिजनों से की मुलाकात और सहानुभूति जताई।
गदरपुर। बीते दिनों गदरपुर क्षेत्र की नर्स की हुई हत्या के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन मेहरा ने मृतका के घर पहुँच कर पीड़ित परिवार के सहानुभूति जताईं। करन मेहरा ने कहां कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई स्थिति में पहुंच चुकी है।भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा इसके विरोध में एक सितंबर को प्रदेश से लेकर ब्लाँक स्तर तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।वहीं गांव झगड़पुरी में कांग्रेसी नेता राजेन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेस वार्ता में करन मेहरा भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। इधर स्वर्गीय निपुण गगनेजा के घर पहुंचकर उनके परिजनों को शोक संवेदना सहित सहानुभूति प्रकट की । इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा अजय गाबा,चंदन न्याल,संजीव छाबड़ा,सत्यजीत सिंह गुलाटी ,गुरविंदर सिंह, राजेश बाबा,शराफत अली मंसूरी, शैलेंदर शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।