Thursday 22/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्माप्राथमिक विद्यालय चौरखाल के पवन बने राष्ट्रीय क्विज चैंपियन25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसपाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारीसीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेशरघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचनश्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच परवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर

चोरी हुए मोबाइल उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाकर पुलिस ने उनके चेहरों पर लौटाई खुशी


गदरपुर। पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों में उपभोक्ताओं के गायब हुए 21 मोबाइलों को तलाश कर उनके मालिकों को सौंप दिया है। शनिवार शाम जब लोगों को अपने खोए और लूटे गए मोबाइल मिले तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।
गदरपुर एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि फोन गायब या चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट जाती है। मार्च में एक पोर्टल CEIR ( central equipment identify register ) लॉच हुआ था, जिसमे पुलिस द्वारा सभी खोए हुए मोबाइलों का डाटा save किया जाता है, और सिम डालते ही मोबाईल की लोकेशन आ जाती। इसके अलावा गुम हुए मोबाइल की तलाश के लिए निरंतर अभियान चलता रहता है। मोबाईल फोन का डाटा पोर्टल में अपलोड कर CEIR पोर्टल पर निगरानी रखते हुए, विभिन्न कम्पनियों के मो0 फोन जो थाना क्षेत्रान्तर्गत से भिन्न – भिन्न तिथियों को गुम हुए थे, 21 मोबाईल फोन कीमत लगभग 3,00000 /- रुपये ( तीन लाख रुपये) को विगत एक माह में बरामद कर आज दिनांक 31-08-2024 को मोबाईल फोन के स्वामियों /आवेदकों को सुपुर्द किये गये।इसके अतिरिक्त एसओ जसवीर सिंह चौहान ने जनता को जागरूक करने के लिए मीडिया के माध्यम से यह भी संदेश कि हमें अपने मोबाइल का स्वयं भी ध्यान भी रखना चाहिए।