Sunday 16/ 11/ 2025 

Bharat Najariya
आज तीसरे दिन भी प्रहलाद पलसिया में ग्रामीणों का धरनानैनीताल में अधिवक्ताओं का पूर्ण कार्य बहिष्कार, बार काउंसिल के आवाहन पर न्यायिक कार्य ठप।एन डी ए की प्रचंड जीत पर सितारगंज में जश्न की गूंज,बाल दिवस पर राष्ट्रपति से मिले जेसीज के छात्रमहापौर ने शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजाहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में नशामुक्ति शपथ में सैकड़ों छात्रों की गूंज ने किया कैंपस प्रज्ज्वलितश्रीनगर की केदार फायरिंग रेंज में गोलियों की गूंज-उत्तराखण्ड पुलिस की 21वीं प्रादेशिक शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारम्भबाल दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन

भाजपा का और बढ़ेगा कुनबा, आज से होगा सदस्यता अभियान का शुभारंभ-गजेंद्र प्रजापति

1 सितंबर 2024 से प्रारंभ होने वाले संगठन पर्व सदस्यता अभियान से पूर्व, जिला उधम सिंह नगर के अंतर्गत किच्छा मंडल में कार्यशाला का आयोजन, पंतनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे सदस्यता अभियान की जिला टोली के सदस्य एवं भाजपा उधम सिंह नगर के जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति द्वारा कार्यशाला में उपस्थित, अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को अभियान के विषय से अवगत कराते हुए बताया कि, इस अभियान से भाजपा का कुनबा और भी कई गुना बढ़ेगा, भाजपा का सदस्य बनने के लिए डिजिटल मध्यम को ध्यान में रखते हुए टोल फ्री नंबर 8800 00 2024 पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया जिस पर मिस कॉल करने के उपरांत प्राप्त लिंक के माध्यम से विस्तृत जानकारी भर सदस्यता नंबर एवं सदस्यता कार्ड की प्राप्ति होगी। प्रजापति द्वारा कार्यशाला में बताया गया कि राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत की विचारधारा रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का पूर्ण अधिकार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंतनगर मंडल के मंडल अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा की गई इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं जिला नैनीताल के प्रभारी विवेक सक्सेना, मंडल महामंत्री शशिकांत मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य डीएन यादव जिला मंत्री उषा पांडे अभियान के सहसंयोजक अशोक गुप्ता टीकम कोरंगा एवं अभियान से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।