Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

दो की मौत एक घायल जांच में जुटी पुलिस

रूद्रपुर अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहला मामला पंतनगर थाना क्षेत्र का है जहां पर घर में युवक को सांप ने काट लिया जिसे उपचार के बाद उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है। मृतक का नाम सूरज सिंह मेहता पुत्र हरपाल निवासी शांतिपुरी नंबर 3 पंतनगर का रहने वाला था और वह अपने घर में किचन में काम कर रहा था, इस दौरान उसको जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उपचार के दौरान सूरज मेहता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है। वही दूसरा मामला की सितारगंज रोड का है जहां पर खटीमा से अपने घर किच्छा वापस आते समय बाइक सवार दो युवको को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार एक की मौत हो गई जबकी दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम राहुल निवासी किच्छा बताया जा रहा है, और घायल राकेश पुत्र रामप्रसाद को निजी अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों ही जीजा साले थे और टावर का काम करने खटीमा गए थे। इस दौरान वापस लौटते समय माधोपुर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार राहुल की मौत हो गई जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल है।रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पूरे मामले की जांच की जारी जांच के बाद आगे की जाएगी।