Tuesday 28/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलखसमाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिनजंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल

बंगाली समाज से माफी मांगे मुन्ना सिंह चौहान: सीपी शर्मा

रूद्रपुर। पिछले दिनों विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा बंगाली समाज के खिलाफ सदन में दिये गये बयान पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुन्ना सिंह चौहान के बयान को बंगाली समाज का अपमान करार दिया है।

मीडिया को जारी बयान में सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। भाजपा और उसके नेताओं ने हमेशा नफरत फैलाने का काम किया है। मुन्ना सिंह चौहान ने बंगाली समाज को लेकर जो बयान दिया है, वह पहाड़ और मैदान के बीच खाई खोदने वाला है। सीपी शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने बंगाली समाज के विस्थापित परिवारों को देश में रुद्रपुर और तराई में बसाने का काम किया जो आज ट्रांजिट कैंप के नाम से है। कांग्रेस ने हमेशा बंगाली समाज को अपना समझा और उन्हें देश के नागरिकों की तरह ही पूरा सम्मान दिया। बंगाली समाज ने जब से भाजपा की ओर रूख किया तभी से बंगाली समाज को बार बार अपने ही देश में अपमानित होना पड़ा है। बंगाली समाज को भाजपा ने सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। भाजपा शासन में कभी बंगाली समाज को बंग्लादेशी तो कभी पाकिस्तानी जैसे शब्दों से अपमानित होना पड़ा है। भाजपा सरकार में बंगाली समाज को अपना निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी हमेशा संघर्ष करना पड़ा है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा बंगाली समाज को अपने देश का नागरिक माना। दुर्भाग्य है कि भाजपा के विधायक सदन में बंगाली समाज के खिलाफ अपमान जनक बयान दे रहे हैं। जबकि उत्तराखण्ड निर्माण में बंगाली समाज का भी अहम योगदान रहा है। भाजपा के विधायक यह भी भूल गये कि तराई में बंगाली समाज के वोटों से ही उनके तीन विधायक चुने गये हैं। आज भाजपा के ये तीनों विधायक भी मुन्ना सिंह चौहान के बयान पर मौन साधे हुए हैं। बंगाली समाज को इन विधायकों को सबक सिखाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज बंगाली समाज को यह सोचने की जरूरत है, कि भाजपा ने उन्हें अपमान के अलावा कुछ नहीं दिया है। उन्हें खुद को इस देश का नागरिक साबित करने के लिए भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सबको साथ लेकर देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा के नेता नफरत फैलाकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे है। श्री शर्मा ने कहा कि मुन्ना सिंह चौहान को अपने बयान के लिए बंगाली समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।