Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

डॉ कपिल शर्मा और डॉ हेमंत चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

रुद्रपुर उत्तराखंड विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष माननीय ऋतु खंडूरी जी आज जनपद ऊधम सिंह नगर के दौरे पर रहीं.. इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की एवं प्रदेश वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं.. जिले में भ्रमण के दौरान होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हेमंत चौहान और उपसचिव डॉ कपिल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष जी से मुलाकात कर प्रदेश में होमियोपैथिक चिकित्सकों की विभिन्न मांगों जैसे 24 होमियोपैथिक चिकित्साधिकारियों के पदों पर शीघ्र साक्षात्कार करवाने एवं इसमें 5 पदों को बढ़ाने हेतु एक ज्ञापन दिया जिस पर उन्होंने सकारात्मक संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया है.. इस दौरान डॉ हेमंत चौहान के साथ डॉ कपिल शर्मा, रुद्रपुर मेयर श्री रामपाल सिंह, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री विपिन चौहान, छात्र संघ के पूर्व उपसचिव आदेश भारद्वाज समेत सकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे