Saturday 19/ 07/ 2025 

Bharat Najariya
Hello testingराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को रवाना किया।Uttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगाUttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगापूर्व पार्षद ने‌ लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार, पुलिस के रवैए से हैं नाराजहल्द्वानी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्राएक्सक्लूसिव खबर: लोनिवि इंजीनियर की सेवा पुस्तिका हुई गायब, अधिकारियों व कर्मचारियों से मंगाए दो मुट्ठी चावल, देवता करेंगे न्यायगवर्नमेंट पेंशनर्स का शिष्टमंडल हल्द्वानी विधायक से मिला, समस्याओं के समाधान की मांग उठाईAlmora News :विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का किया गया आयोजन,अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने की बैठकAlmora News:जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने चितई गोलू मंदिर का किया भ्रमण।मंदिर के सुदृढ़ीकरण को लेकर हुआ विचार विमर्श।

सर्विस रोड पर बैरीकैटिंग लगाने पर भड़के किसान

किया एनएच के खिलाफ प्रदर्शन
गदरपुर। गदरपुर बाईपास से दिनेशपुर एवं बंद हो चुकी चीनी मिल को निकलने वाली सर्विस रोड पर बड़े वाहनों के लिए रोक लगाते हुए बैरिकेटिंग लगा दी है। इसके विरोध में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था, यहां से किसानों की ट्रेक्टर ट्राली अनाज मंडी के लिए जाती है इससे तुरन्त खोला जाये। वहीं संबंधित विभाग ने रोक लगाते हुए साईन बोर्ड लगा रखा है कि भारी वाहनों के लिए रोग लगायी गयी है जिससे सर्विस रोड टूट जाती है। शुक्रवार को भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष सलविन्दर सिंह कलसी एवं वरिष्ठ किसान नेता सुभाष बेहड़ के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान बाईपास की चीनी मिल को जाने वाली सर्विस रोड पर एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने एनएचआई एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सलविन्दर सिंह कलसी ने कहा कि सर्विस रोड को भारी वाहनों के नाम से जो बंद किया गया है वह गलत है। यहां से किसानों की ट्रेक्टर ट्राली अनाज मंडी के लिए आती जाती रहती हैं मात्र करीब एक किलोमीटर मार्ग बंद किये जाने से किसानों के वाहनों को काफी घूमकर आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसे शीध्र नही खोला गया तो किसानों को मजबूरन इसे हटाना पड़ेगा। वहीं किसान नेता सुभाष बेहड़ ने कहा कि एनएचआई एवं कार्यदायी संस्था ने बड़े वाहनों के नाम से जो रोक लगायी है वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि इसका किसान एवं आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस मार्ग से बैरिकेटिंग नहीं हटायी गयी तो मजबूर होकर किसानों द्वारा स्वयं ही हटाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि कार्यदायी संस्था को इस बात का भय है तो वह मार्ग का चौड़ीकरण कर सड़क को मजबूत बनाये। जिससे सभी प्रकार के वाहन गुजर सके। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह,विक्रमजीत सिंह,कर्ण सिंह,प्रीत सिंह, हरजिन्दर कम्बोज,राजकुमार कम्बोज,सतनाम कम्बोज, देवेन्द पाल, धर्मपाल कंबोज, श्याम सिंह कंबोज,नंद गोपाल,राजेंद्र कंबोज ,सविंद्र सिंह,भुवान सिंह, देवराज,अमन बठला सहित तमाम किसान मजदूर शामिल रहे।