Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा की तत्काल कार्रवाई

गूलरभोज चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट पर गिरी गाज
विवेचनाओं के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर किया निलंबित
गदरपुर । एसएसपी द्वारा विवेचनाओं के निस्तारण में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। तराई केंद्रीय वन प्रभाग पीपल पड़ाव रेंज में वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित चौदह लोगों पर केस दर्ज किया है इनमें नामजदों की गिरफ्तारी लिए टीम द्वारा छापामारी की जा रही है । केंद्रीय बन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज के जंगलों में तस्करों की आमद की सूचना पर रेंजर रूपनारायण गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंच गए । जहां दो लोग कीमती सागवान के पेड़ पर आरी चला रहे थे जब कि अन्य लोग हथियारों के साथ खड़े थे। उनके द्वारा तस्करों को ललकारा गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, वन कर्मियों ने आत्म सुरक्षा में हवाई फायर किए । इस दौरान जंगल में 30 राउंड से अधिक फायरिंग हुई थी । तस्करों की ओर से फायरिंग में रेंजर रूप नारायण गौतम के अलावा हीरा सिंह,
शुभम शर्मा और कमल सिंह छर्रे लगने से घायल हो गए । वन दरोगा को छोड़ तीन अन्य घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया । घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगल में कांबिंग करने के साथ ही एक नजदीकी ग्राम थापक नगला में एक तस्कर की तलाश में दबिश दी थी पुलिस ने रेंजर रूपनारायण गौतम की तहरीर पर ग्राम हरिपुर हरसान निवासी संगत सिंह उर्फ़ संगी, गुरमीत सिंह उर्फ गाजी के अलावा थापक नगला किला खेड़ा निवासी कुलदीप सिंह उर्फ गिप्पी,संदीप सिंह एवं ग्राम मढ़ैया हट्टू के सरबजीत सिंह उर्फ सब्बी सहित अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है इधर एसपी मणिकांत मिश्रा ने चार्ज लेते ही कानून व्यवस्था पर लापरवाही रखने वाले कर्मियों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है एसएसपी ने वन कर्मियों के मामले में तत्काल प्रभाव से गूलरभोज चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट को निलंबित कर दिया है उन पर वन विभाग की ओर से तस्करों की सूचना देने के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिए जाने का आरोप है। एसएसपी मिश्रा ने बताया कि चौकी इंचार्ज विवेचनाओं के निस्तारण और शिथिलता बरतने के आरोप में लापरवाही बरती और इसी पर उसको निलंबित कर दिया गया है।