Monday 20/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
हल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियोमालखाने में रखे 52 लीटर लहान को कराया गया नष्टचिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।उधम सिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता मिली है।सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटे, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जपथरी गैंगरेप कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार।कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर केंद्र की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन कियाशिवगौरी वाटिका में भाजपा का युवा संवाद कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभागहरिद्वार RTO हुआ हाईटेक, QR कोड से मिलेगी हर जानकारी

बिजली की लाइन में फाल्ट के होने से अनेक घरों के फुंके विद्युत उपकरण ।

फाल्ट से कई मीटर हुए जलकर राख जिससे कई घरों में अंधेरे एवं भीषण गर्मी में लोगों ने काटी रात।गदरपुर । अचानक विद्युत लाइन में हाई वोल्टेज लोड बढ़ जाने से कई घरों के विद्युत उपकरण एवं बिजली के मीटर तक फुंक गए एक घर में तो विद्युत उपकरण मैं फाल्ट होने से आग लगने की आशंका बन गई तो तत्काल परिवारजनों ने अपना समान समय समेटकर जान बचाई । 10 सितंबर प्रात काल ग्राम मजरा सीला के कई घरों में हड़कंप मच गया मजरा शीला के आनंद किशोर ने बताया कि विद्युत फाल्ट होने से उसके घर के टीवी फ्रिज बल्ब पंख सहित मीटर भी जल गया । वहीं विवेकानंद पब्लिक स्कूल के खुशहाल रावत ने बताया कि 10 सितंबर प्रातः अचानक विद्युत अधिकार बढ़ जाने से स्कूल के कई पंखे एवं विद्युत मीटर भी जल गया वहीं शांति देवी ,वेद प्रकाश,राजेश सहित दर्जनों लोगों के घरों के विद्युत मीटर,टीवी, फ्रिज, पंखा, बल्ब सहित कई विद्युत उपकरण नष्ट हो गए लोगों ने बताया कि अचानक विद्युत का लोड बढ़ जाने से उनके घरों के विद्युत उपकरण फुंकने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है जिसके लिए विद्युत विभाग की लापरवाही ही जिम्मेदार हैं।