Saturday 07/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा: थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, क्षेत्र में छाया मातम।गलत टिप्पणी पर भड़के समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा, चेतावनी देकर परिवार को किया माफरुद्रपुर। धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड के सदस्य एवं समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा उस समय नाराज नजर आए जब बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल पर अभद्र भाषा और अनुचित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया।प्रदीप सिंह खालसा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अपने परिजन के लिए रक्त की आवश्यकता बताते हुए संस्था से मदद की गुहार लगाई थी। संस्था की ओर से सहयोग की प्रक्रिया पर बातचीत चल ही रही थी कि फोन करने वाले व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बोलचाल से आहत होकर उन्होंने तत्काल उस मामले में सहायता देने से इनकार कर दिया। इसके बाद संबंधित परिवार के कुछ लोगों द्वारा भी फोन पर गलत शब्दों का प्रयोग किए जाने की बात सामने आई।हालांकि, प्रदीप सिंह खालसा ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की और मानवीय आधार पर पूरे मामले को वहीं समाप्त करते हुए परिवार को माफ कर दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए कार्य करती हैं और ऐसे संगठनों का सम्मान बनाए रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा होती है तो वह चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस प्रशासन की मदद लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।प्रदीप सिंह खालसा ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था या स्वयंसेवकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।“एकता, अनुशासन और फिटनेस”: रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी जोरों पर। कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन।हरिद्वार*उत्तराखंडदिशा की बैठक में महापौर ने उठाई रिंग रोड विस्तार की मांगमहापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात

रूद्रपुर, युवा भवन में राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत जनपद में तीन दिवसीय सुपोषित किशोरी-सशक्त नारी एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डेय ने फीता काटकर किया।. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों और माताओं के स्वास्थ्य की चिंता करना शुरू किया इसीलिए आज हम सातवां राष्ट्रीय पोषण माह मना रहे हैं इसके लिए उन्होने मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर अंशुल टंडन ने कहा कि गरीब से गरीब घर में आज ऐसा भोजन उपलब्ध है जिससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिल सकता है. ये बात उन्होंने केंद्रीय संचार ब्यूरो की तरफ से आयोजित पोषण माह पर 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता अभियान के उद्घाटन दौरान कही.। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने कहा कि हमारे देश में कुपोषण की समस्या एक चिंता का विषय है, अपर्याप्त एवं असंतुलित भोजन अधिकांश बीमारियों का मुख्य कारण है यदि हम जन सामान्य को इस ओर जागरूक करे तो यह समस्या शीघ्र दूर होगी। उन्होेने कहा पोषण अभियान का मुख्य लक्ष्य गर्भवती महिलाओं, दुग्धपान कराने वाले माताओं एवं 06 वर्ष से कम आयु के बच्चें एवं किशोरियो में पोषण सम्बन्धी समस्याओं का समापन करके सुपोषित भारत बनाना है।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रेमलता-रूबी की जोड़ी प्रथम, निरुपमा-आशा सरकार की जोड़ी दूसरे, बबली-हेमलता की जोड़ी तीसरे स्थान पर रहीं.। प्रतियोगिता प्रभारी शर्मिंष्ठा बिष्ट ने बताया कि स्वस्थ्य बेबी प्रतियोगिता में दीपशिखा,सोना कृतिका पहले, मनीषा,हर्षिता, कृष्णा दूसरे, हर्ष, लक्षिता, कृतिका तीसरे स्थान पर रहे।. पोषण पर अच्छा काम करने के लिए रंजीत अरोड़ा,आराधना यादव, प्रोन्नती विश्वास, भावना सक्सेना और बबली विश्वास को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुरजीत सिंह,राजीव कम्बोज,राजीव चुघ,जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी,जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन,युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत,सीडीपीओ आशा नेगी, हेमा कांडपाल,आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित थे।